PHOTOS

Saturday, March 30, 2013

बाड़मेर में रिफाइनरी की मंजूरी से , स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत




बीकानेर,30 मार्च। गृह राज्य एवं यातायात मंत्राी वीरेन्द्र बेनीवाल कहा है कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत की दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल वित्तीय प्रबंधन का ही नतीजा है कि उन्होंने राज्य को रिफाइनरी दिलाने का सपना साकार कर,राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत कर दिखायी है। बाड़मेर में रिफाइनरी की मंजूरी से प्रदेश के इतिहास में विकास का नया पन्ना जुड़ गया है।
            बेनीवाल शनिवार को नापाासर के आसोपा धर्मशाला मेंराजस्थान विकासविषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  तेल रिफाइनरी से पश्चिम राजस्थान में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे साथ ही राज्य सरकार
को रॉयल्टी के अलावा प्रतिवर्ष होने वाली अतिरिक्त आय से आने वाले दिनों में रिफाइनरी राज्य के जीडीपी ग्रोथ में प्रमुख भूमिका निभाएगी और राज्य के राजस्व खजाने में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि इस रिफाइनरी से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सभी को लाभ मिलने वाला। युवाओं को रोजगार मिलेगा और नए उद्योगों में वृद्धि होगी।
            गृह राज्यमंत्राी ने कहा कि राज्य सरकार ने गत्  चार सालों के अपने शासनकाल में कोई भी ऐसा क्षेत्रा नहीं छोड़ा जिसमें राजस्थान ने विकास की नई इबारत लिखी हो। शिक्षा, कृषि, व्यवसाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आवास समेत सभी क्षेत्रों में राजस्थान ने जो विकास किया और एक से बढ़ कर एक योजनाएं अमल में आई उसने राजस्थान की कायापलट ही कर दी है। उन्होंने कहा कि  गत चार वर्षों में पर्यटन क्षेत्रा में हुए विकास की वजह से राज्य को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय  स्तर पर अनेक पुरस्कार मिले हैं।
            बेनीवाल ने कहा कि राज्य के सड़क तंत्रा के विकास, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ऊर्जा के क्षेत्रा में विस्तार, सामाजिक सुरक्षा की सफल क्रियान्विति, कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रा को समुचित प्रोत्साहन देने के लिये एक आदर्श राज्य बनता जा रहा है। सेवाओं की अदायगी सुनवाई का अधिकार आदि क्रांतिकारी निर्णयों को अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के निरन्तर प्रयासों के साथ आज राजस्थान प्रगति के नित नये आयाम स्थापित करते हुए विकास के विभिन्न मानकों पर पूरी तरह से खरा उतर रहा है।                                                                                                                                                                                                गृह राज्य मंत्राी ने पहलीबार खाद्य,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,आवास,शिक्षा,ऋण ब्याज मुक्ति और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा की पन्द्रह फ्लैगशिप योजनाएं लागू की है,जो आमजन की जिन्दगी की राह आसान बना रही है। उन्हांेने पंचायत राज जनप्रतिनिधियों और मौजूद ग्रामीणों का आव्हान् किया कि जन साधारण के जीवन स्तर को बेहतर बनाने एवं विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाएं                                                                                                                                                   बेनीवाल क्षेत्रा में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए  कहा कि गांव खेतों को बांटने वाली रेल लाइन की समस्या का समाधान किया गया। मनरेगा की राशि का उपयोग रेलवे अण्डर ब्रिज के निर्माण में करवाकर,गांवों की बहुत बडी समस्या का            समाधान किया है। रेल मंत्रालय ने अपने इस बजट में पूरे देश में मनरेगा के तहत रेलवे अण्डर ब्रिज बनाने का प्रावधान किया है।उन्हांेने कहा कि नापासर की तीन सड़कों का निर्माण और अस्पताल में एक्स-रे मशीन की समस्या उनके ध्यान में है और इसका समाधान भी शीघ्र करवाया जायेगा।                                                                                                                                   इस अवसर पर उमर खान ने राजस्थान के एकीकरण और इसके बाद हुए चरणबद्ध विकास पर प्रकाश डाला। अर्जुन कूकणा,रामेश्वर,रतन लाल मंूधड़ा,केसरा राम,पंचायत समिति सदस्य किशन लाल सोनी,रामेश्वर जाखड़,मूण्डसर के सरपंच गोविन्द राम मूण्ड,लक्ष्मण शेरेरा,मोहन लाल सिद्ध,सुन्दर लाल मंूधडा,मांगी लाल गोयल,मेघ सिंह बेलासर ने पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी और योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। संगोष्ठी में ग्रामीणों ने नापासर में पट्टे जारी करवाने के लिए विशेष शिविर लगाने,सींथल गांव से रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाने तथा नापासर में स्वीकृत सड़कों को सार्वजनिक निर्माण विभाग से करवाने का आग्रह गृह राज्य मंत्राी से किया।                                                                                                                                     -----                                                                              बीकानेर,30  मार्च। राजस्थान दिवस पर जिला प्रशासन पर्यटन विभाग बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के  तत्वावधान ¬  शनिवार को हुई मैराथन दौड़ (राजस्थान विकास यात्रा) को पंचशती सर्किल से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला, विधायक गोपाल जोशी,महापौर भवानी शंकर शर्मा,नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद तथा जिला कलक्टर आरती डोगरा ने हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया।                                                        पंचशती सर्किल से प्रारंभ हुई इस मैराथन दौड़ में जनप्रतिनिध,अधिकारी वर्ग,छात्रा-छात्राएं और पुलिस तथा आर..सी.के जवानों ने  ’राजस्थान दिवस 2013’लिखी  रंग-बिरंगी टी-शर्ट पहनकर यूआईटी तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने  राजस्थान दिवस पर जारी बैनर का भी लोकापर्ण किया।                                                    मैराथन दौड में बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान भोमराज आर्य,पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो..के.गहलोत,बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण हर्ष,के.एल.बोथरा,यशपाल गहलोत,पर्यटन विभाग के उपनिदेशक हनुमान मल आर्य,उप सचिव महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बिठ्ठल बिस्सा,अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) के.एम.दूडिया,एडीएम सिटी हजारी लाल,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र चारण,डीएसओ नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन पी.सी.मावर, सचिव यूआईटी अरूण प्रकाश शर्मा,उप निदेशक जनसम्पर्क विभाग दिनेश चंद्र सक्सेना,जिला खेल अधिकारी जसबीर सिंह,राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश तनेजा,डॉ.मिर्जा हैदर बैग,सहायक पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह पवन शर्मा सहित गणमान्य नागरिकों ने दौड लगाई।
                                                                                          ------
बीकानेर, 30 मार्च। सुदर्शना कला दीर्घा में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, बीकानेर जिला उद्योग संघ  .पी. थ्री आई  के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस पर लगी बीकानेर के छायाकारांे के चित्रांे की प्रदर्शनी  “सुरंगो राजस्थानको बडी संख्या में शनिवार को अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 12 छायाकारों के राजस्थान के विकास, वन्यजीवन, ग्रामीण जन जीवन, ऊंट उत्सव, रेगिस्तान, हवेलियों, ऐतिहासिक स्थलों केे 120 छायाचित्रा प्रदर्शित किये गये हैं।
               प्रर्दशनी का शनिवार को अवलोकन करने वालों में जर्नादन कल्ला,यशपाल गहलोत,मुरली मनोहर माथुंर,रमजान मुगल,जिला अल्प संख्यक अधिकारी मोहम्मद सलीम ,हरीश बी शर्मा,पार्षद आनन्द सोढा,पार्षद अरविन्द आचार्य,पार्षद रमजान कच्छावा,विजय उपाध्याय,जे.पी.व्यास,नितिन वत्सस,राजाराम स्वर्णकार,संजय आचार्य वरूण,सुरेन्द्र कोचर निलेश पारीक ने शामिल थे। प्रदर्शनी संयोजक फोटोग्राफर अजीज भुटटा ने बताया कि रविवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन शाम 6 बजे होगा। समापन समारोह के अतिथि रूप में जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी,विधायक डॉ.गोपाल जोशी,सोमगिरि महाराज,हाफिज फरमान अली एवं जिला कलक्टर आरती डोगरा शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रतिभागी छायाकारों का सम्मान किया जायेगा।
                                                                               


No comments:

Post a Comment