PHOTOS

Sunday, March 3, 2013


मां त्रिपुरा सुंदरी का पाटोत्सव मनाया               

 बीकानेर श्रीराजराजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुन्दरी मन्दिर के सातवें पाटोत्सव पर भव्य महायज्ञ, महाआरती के साथ समाजसेवी प्रहलाद व्यास धरम पूनिया सहित बीकानेर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संवित् सोमगिरी जी महाराज, रामकिशन आचार्य, राजेश चूरा, नयाशहर थाना प्रभारी धरम पूनिया, समाजसेवी शंकरलाल हर्ष विष्णुदत्त किराड़ू के मुख्य आतिथ्य में मन्दिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रवक्ता एस.एन.आचार्य ने बताया कि मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा कि माता त्रिपुरा सुन्दरी के भव्य मन्दिर के सातवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर हमें इस धरती की
आध्यात्मिकता और पवित्रता को नमन करते हुए व्यसन मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी शंकरलाल हर्ष ने अपने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि माता की अराधना से धन सम्पत्ति शान्ति प्राप्त होती है। बाद में नवलेश्वर मठ के सत्यसाईं नाथ महाराज ने महाआरती करके अपना प्रवचन दिया।  इस अवसर पर मन्दिर को रंग बिरंगी रोशनियों फूलों से श्रंगारित किया गया। महायज्ञ में शशि व्यास सपत्निक ने पण्डित सुदर्शन व्यास के सानिध्य में आहूतियां दी। कार्यक्रम में सभी का आभार उदयगिरी भैरव आश्रम शक्ति पीठ साधना स्थल के संस्थापक ग्वालदत्त व्यास लालाणी खुण्डा महाराज ने व्यक्त किया। इस मौके पर रामकुमार व्यास, अनिल बिस्सा, अक्षय आचार्य, पुनमचन्द व्यास, शशि व्यास, नीरज व्यास, गणेशदास आचार्य, अनिल कल्ला, ओंकारनाथ हर्ष, दाउलाल पुरोहित, गोविन्दलाल पुरोहित, दीपक आचार्य, रमेश हर्ष, बद्रीदास जोशी, राकेश हर्ष, नटवर पुरोहित, हरिओम, पप्पू माली, कमल हर्ष, संजय किराड़ू, शिवकुमार बिस्सा आदि कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। महाआरती के उपरान्त सुन्दरकाण्ड पाठ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रीतराज पुरोहित, कवि आचार्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।



 

No comments:

Post a Comment