बीकानेर 28 मार्च 2013। राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर ने अपने भ्रमण समय में परिवर्तन किए जाने के साथ प्रवेष शुल्क आदि में भी बदलाव किया है। केन्द्र में पर्यटकों के भ्रमण एवं प्रवेष दरों आदि के संबंध में रखी गई महत्वपूर्ण बैठक में कई फैसले लिए गए। एनआरसीसी में भ्रमण का समय अब (टिकट बुकिंग सहित) दोपहर 3.00 बजे से सायं 6.00 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं केन्द्र में भ्रमण हेतु प्रवेष शुल्क-टिकट दर भारतीय पर्यटकों के लिए 30/- रूपये एवं विदेषी पर्यटकों के लिए 100/- रूपये प्रति व्यक्ति होगी। जो पर्यटक केन्द्र के म्युजियम, उष्ट्र बाड़ों आदि को कैमरे में कैद करना चाहते हैं उन्हें अब 50/- रूपये प्रति कैमरा शुल्क देना होगा वहीं उष्ट्र सवारी हेतु उन्हें 50/-प्रति व्यक्ति देय होगा। केन्द्र के भ्रमण हेतु परिवर्तित सभी टिकट दरें व भ्रमण-समय दिनांक 01 अप्रैल 2013 से लागू होंगे।
बतौर केन्द्र निदेषक डॉ.एन.वी.पाटिल कि केन्द्र एक अनुसंधान संस्थान होने के साथ-साथ एक विष्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है तथा समय व प्रवेष शुल्क आदि में परिवर्तन समय-समय पर किया जाता है। केन्द्र भ्रमण हेतु आने वाले देषी व विदेषी पर्यटक, केन्द्र के भ्रमण समय में हुए परिवर्तन (दोपहरं 3.00 से सायं 6.00 बजे तक) का निष्चित रूप से ध्यान रखें जिससे उन्हें कोई असुविधा न हों।
No comments:
Post a Comment