सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलोजी विभागाध्यक्ष बनने पर डॉ. पिन्टू नाहटा का रविवार को सुगनी देवी जैसराज बैद अस्पताल में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक जयचंद लाल सुखानी ने संस्था के ऐतिहासिक प्रशंसनीय सेवा संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने अस्पताल परिसर में न्यास द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। डॉ.नाहटा ने शहरवासियों का आभार जताया। इससे पूर्व अरिहंत मार्गी जैन संघ, सुगनी देवी अस्पताल प्रबंधक समिति सहित अन्य समाजसेवियों ने न्यास अध्यक्ष एवं डॉ.नाहटा का अभिनंदन किया। डॉ.धनपत कोचर, डॉ.अजीज सुलेमानी, डॉ. विजय बोथरा, सुशील बैद, नवरतनमल सेठिया, इंद्रमल सुराणा आदि ने डॉ.नाहटा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई
बीकानेर. अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद
की ओर से रविवार को नत्थूसर बास स्थित हनुमान भवन में माली ((सैनी)) समाज की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष जियाराम सांखला ने महिला शिक्षा एवं संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संभाग स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष, महामंत्री देवकिशन तंवर, पवन तंवर, आशीष सांखला, विक्की अजमेरा आदि ने सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
कर्मचारियों की अनदेखी करने पर रोष
बीकानेर. बजट 2013-14 में कर्मचारियों की अनदेखी करने पर कर्मचारी मजदूर शिक्षक नेता दिलीप जोशी ने रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा है। जोशी ने कहा कि सरकार बनने से पहले कर्मचारियों से किए गए वादे इस बजट में भी पूरे नहीं हुए। मुख्यमंत्री के छठे वेतन आयोग का लाभ एक जुलाई 2013 से देने की बात कहकर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है।

No comments:
Post a Comment