बीकानेर
बिशनाराम यूथ कांग्रेस के नए लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। सोमवार की शाम सात बजे खत्म हुई मतगणना में 985 वोट लेकर बिशनाराम लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दूसरे नंबर तोलाराम को 299 मत मिले और वे उपाध्यक्ष बने। शेष आठ महासचिव निर्वाचित हुए। आठ विधानसभा क्षेत्र के परिणाम भी घोषित हुए जिसमें बीकानेर पूर्व से आजम खान और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अरुण व्यास अध्यक्ष बने। आजम ने जिले की सभी विधानसभा में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
जीत की घोषणा होते ही टाउन हाल के
होली-दिवाली का संगम देखने को मिला। समर्थकों ने होली के एक दिन पहले ही होली मनाई। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए साथ जमकर आतिशबाजी की। डीजे पर नृत्य भी किया। एक-दूसरे को बधाई देने का तांता लगा रहा। इसके जुलूस के रूप में रवाना हुए। कांग्रेस पार्टी और उम्मीदवार का नाम लेकर देर तक नारेबाजी हुई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से चार विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हुआ। तीन बजे मतदान समाप्त हुआ। साढ़े तीन बजे मतगणना शुरू हुई। डेढ़ घंटे बाद परिणाम आने शुरू हो गए। सबसे पहले अनूपगढ़, कोलायत, खाजूवाला और लूणकरणसर विधानसभा के परिणाम घोषित हुए। इसके बाद एक-एक नतीजे सामने आते गए और कार्यकर्ता झूमते गए। सबसे अंत में लोकसभा का परिणाम आया। सभी की नजरें विधानसभा के साथ लोकसभा के परिणाम पर भी टिकी थी। इस कारण शाम तक कार्यकर्ता सड़क पर परिणाम का इंतजार करते रहे। चुनाव में कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता भी चुनाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय रहे। देहात कांग्रेस महासचिव शिवलाल गोदारा, प्रदेश सचिव सलीम भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राजकुमार किराड़ू, यूथ कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष धर्मचंद्र चौधरी सहित अनेक नेता सक्रिय रहे। जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी भी अपने समर्थकों से चुनाव के संबंध में चर्चा कर रहे थे। हालांकि वे मतदान स्थल पर नहीं पहुंचे। देहात कांग्रेस महासचिव शिवलाल गोदारा का कहना है कि कोई जीते-कोई हारे इससे फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि सभी कांग्रेसी हैं। चुनाव के अंत में कांग्रेस की जीत हुई है।
No comments:
Post a Comment