PHOTOS

Friday, March 29, 2013

प्रशासनिक भवन निर्माण की विधिवत् पूजा करके आधार शिला रखी




बीकानेर,29 मार्च। शिक्षा मंत्राी बृज किशोर शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के 6 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले नए प्रशासनिक भवन निर्माण की विधिवत् पूजा करके आधार शिला रखी।
            माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में शुक्रवार को राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला,माध्यमिक शिक्षा निदेशक वीना प्रधान और प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि कुमार सूरपूर की मौजूदगी में शिक्षा मंत्राी ने शिला पट्टिका का अनावरण किया और आधार शिला रखी।

            इस अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्राी शर्मा ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि राज्य सरकार के गठन के बाद  विभिन्न चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करते हुए गत् चार वर्षों में ऐतिसासिक फैसले लिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व में आमजन से  और सामाजिक सरोकार से जुड़ी  योजनाएं लागू की,जिसकी किसी ने मांग नहीं की थी। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गंगा बहाई है,गांव,गरीब और आम आदमी का उत्थान हुआ है। शिक्षा,चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रा में उल्लेखनीय काम हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा वितरण योजना जनता के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्राी अन्न सुरक्षा योजना,जननी शिशु सुरक्षा योजना,बीपीएल ग्रामीण आवास योजना जैसी अनेक फ्लैगशिप योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभ उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी बीपीएल ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदेश में 10 लाख आवास बनाए जा रहे है।
            बड़ी संख्या में विद्यालय खुले-शिक्षा मंत्राी ने शिक्षा में हुए नवाचारों की जानकारी दी और कहा कि राज्य में 2 हजार 113 उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले गए है और 240 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। प्राथमिक से उच्च प्राथमिक विद्यालय 600 बनाएं गए है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य में 1 हजार नए प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक से उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 586 विद्यालय अब तक क्रमोन्नत किए जा चुके है तथा 850 नए प्राथमिक स्कूल खुले है।
            नियुक्तियां-शिक्षा मंत्राी ने  विभाग में शिक्षकों की भर्ती की जानकारी देते हुए कहा कि 2093 प्रधानाध्यापक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और 2836 व्याख्याताओं और द्वितीय श्रेणी के 19 हजार 634 अध्यापकों की भर्ती हो चुकी है।
            नए विषय खुले- शर्मा ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न संकाय खोले गए है। इनमें विज्ञान संकाय 414 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में और वाणिज्य संकाय 289 विद्यालयों में खोलने के अलावा 232 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त विषय खोले गए है।
            फ्लैगशिप योजना- शिक्षामंत्राी ने कहा कि राजीव गांधी डिजिटल विद्यार्थी योजना का विस्तार किया जायेगा। इसके तहत 55 हजार बालक-बालिकाओं को लैपटॉप तथा 3,50,000 बालक-बालिकाओं को टेबलेट पीसी उपलब्ध कराएं जायेंगे।
            रिकार्डतोड़ पदोन्नतियां- शिक्षामंत्राी शर्मा ने कहा कि गत् 6 माह से पदोन्नति अभियान चलाकर विभाग ने कार्मिकों की कडी मेहनत के चलते कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवधि में विभाग ने 1370 डीपीसी करवाकर 35147 कार्मिकों को पदौन्नति का लाभ दिया  है। उन्होंने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती की लम्बे समय से चली रही मांग के मद्देनजर नवक्रमोन्नत माध्यमिक विद्यालयों में 7134 कनिष्ट लिपिक तथा इतने ही सहायक कर्मचारियों के पद हाल ही में स्वीकृत किए हैं। इन पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति दी जायेगी। वर्तमान बजट में वरिष्ठ लिपिकों के 1 हजार पद और कनिष्ट लिपिकों के 6 हजार पद  स्वीकृत किए गए है।
            बजट घोषणा-शिक्षामंत्राी ने कहा कि नए बजट में 2-2 हजार प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा एक-एक हजार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 200-200 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान वाणिज्य संकाय खुलेंगे। साथ ही 4 हजार 700 व्याख्याताओं,10 हजार द्वितीय श्रेणी और 20 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों और 5 हजार तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएंगी। इसके अलावा उर्दू विषय के 1 हजार व्याख्याता तथा 1 हजार  द्वितीय श्रेणी के  पदों का सृजन किया जायेगा।
            समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला ने प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए                  3 करोड़ रूपये स्वीकृत करने पर शिक्षा मंत्राी का आभार जताया और सुझाव दिया कि सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं प्रारंभ की जाए इससे विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी। उन्होंने बीकानेर संभाग मुख्यालय पर नए उपनिदेशक कार्यालय खोलने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने  बीकानेर मुख्यालय पर तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने पर मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बीकानेर शिक्षा के क्षेत्रा में किसी भी जिले से कम नहीं है।
            इस अवसर पर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) वीना प्रधान ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्रा है। विकास की                 गंगा धारा बिना शिक्षा के संभव नही। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्मिकों और अधिकारियों के अथक प्रयास से हम बडी संख्या में पदौन्नतियां कर पाएं है। इसके लिए उन्होंने विभाग के कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रवि  कुमार सूरपूर ने भी विचार व्यक्त किए।  शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश व्यास ने उप निदेशक  कार्यालय का पुर्नगठन के साथ-साथ बीकानेर में नवीन उपनिदेशक कार्यालय खोलने,मंत्रालय वर्ग के लिए प्रशानिक अधिकारी का नवीन पद स्वीकृत करने का आग्रह किया। कर्मचारी नेता राजेश व्यास ने प्रशानिक भवन के बारे में जानकारी दी।
            इस अवसर पर कार्टूनिस्ट अनूप गोस्वामी ने शिक्षा मंत्राी को उनका  कैरीकेचर  भेंट किया।
            अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) प्रेम सुख बिश्नोई ने आभार व्यक्त किया संचालन अविनाश व्यास ने किया।
            समारोह में इनकी रही भागीदारी-शिलान्यास समारोह में अतिरिक्त निदेशक (प्रा.शिक्षा)राजीव भाकल,अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) हजारी लाल,सहायक कलक्टर फास्ट टेª रण सिंह,मुख्य लेखाधिकारी बी.एल.सर्वा,जिला शिक्षा अधिकारी (मा.शिक्षा) अख्तर अली,लक्ष्मण कडवासरा,यशपाल गहलोत,महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय के उपपंजीयक बिठ्ठल बिस्सा,सलीम भाटी,सुनीता गौड़,भंवर सिंह भाटी,कर्मचारी नेता महेन्द्र पाण्डे,नितिन वत्स,व्याख्याता संघ के सुनील बोड़ा,राजस्थान शारीरिक संघ के अध्यक्ष नानू सिंह सांखला सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment