PHOTOS

Thursday, March 7, 2013

संगठन महामंत्री की कवायद


प्रदेश भाजपा में बढ़ सकती है गहमागहमी


 जयपुर, 7 मार्च। राजस्थान भाजपा संगठन में बीते तीन साल से खाली पड़े संगठन महामंत्री पद को भरकर चुनावी तैयारियों में जान फंूकने की तैयारी की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को प्रदेश भाजपा की फ्री हैंड कमान सौंपे जाने के बाद अब संतुलन साधने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस पद पर किसी वरिष्ठ प्रचारक को नियुक्त कर सकता है। माना जा रहा है कि जयपुर में होने वाली प्रतिनिधि सभा के दौरान इस नाम पर विचार किया जाएगा और शीघ्र ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार अतिमहत्वपूर्ण पद के लिए दो नामों पर चर्चा हो सकती है। इसमें पहला चित्तौड़ के
प्रांत प्रचारक गजेंद्र सिंह और दूसरा मुम्बई में संघ प्रचारक मुरली भ्ंिाडा का हैं। गजेंद्र सिंह का नाम राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारकों में शामिल है। इस पद के लिए गजेंद्र सिंह का नाम पहले भी लिया जाता रहा है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं में टकराव की आशंका के चलते भिंडा का नाम पहली बार चर्चा में आया है वसुंधरा राजे के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से परोक्ष रूप से नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति की मांग तेज हो रही है। कई वरिष्ठ भाजपा नेता शीघ्र ही इस रिक्त पद को भरने की जरूरत भी बता चुके हंै ऐसे में संघ संतुलन बनाए रखने की कवायद के तहत जल्दी ही नियुक्ति की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार 14 से 16 मार्च तक होने वाली संघ की प्रतिनिधि सभा से पहले होने वाली बैठकों में इस विषय पर विचार किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2009 में प्रकाशचंद्र के संगठन महामंत्री पद से हटने के बाद से ही यह पद रिक्त है। उल्लेखनीय है कि यह पद संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment