PHOTOS

Tuesday, March 12, 2013

अपने दायित्वों को निभाने वाले की दुर्गति नहीं होती : साध्वी चन्द्रप्रभा





बीकानेर 12 मार्च। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वी प्रवर्तनी चन्द्रप्रभा ने कहा है कि अपने परिजन, समाज, राष्ट्र, देव गुरु के प्रति अपने कर्तव्य का सही निर्वहन करें। कर्तव्य की सही पालना करने वाले ही लोगों की उन्नति होती है। कर्तव्य से विमुक्त रहने वालों को अनेक कठिनायों का सामना करना पड़ता है।
            साध्वीजी मंगलवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में मासिक महामांगलिक कार्यक्रम में प्रवचन कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि कर्तव्यों का सही रूप से पालन करने वाला तथा अपने दायित्वों को निभाने वाले की दुर्गति नहीं होती।

            साध्वीजी ने आधि, व्याधि, रोग शोक निवारण के लिए जैनाचार्याें आगमों के सिद्ध मंत्रों को सुनाया तथा सबके उतम स्वास्थ्य, प्रगति, उन्नति की कामना की। सुगनजी महाराज के उपासरा ट्रस्ट के मंत्राी रतन लाल नाहटा ने साध्वीजी से कुछ दिन और बीकानेर मे ंप्रवास करने का आग्रह किया। साध्वीजी चंदनबाला ने प्रवचन में कहा कि गुरुवर्या चन्द्रप्रभा में साधना संकल्प का अनूठा बल है। इसी बल के आधार पर वे शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद संघ समाज के हितों के लिए समर्पित है। सुनील पारख, विचक्षण महिला मंडल ने भजन प्रस्तुत किए।

No comments:

Post a Comment