PHOTOS

Sunday, March 31, 2013

महिलाओं में स्वावलम्बन के प्रति रूझान बढेगा




बीकानेर,31 मार्च। ‘‘डण्डकला गांव की महिलाआंे ने कशीदाकारी करके वास्तव में अपने अपने परिवार का सामाजिक आर्थिक बलदाव करके एक मिसाल कायम की है, इससे पश्चिमी राजस्थान की महिलाओं में स्वावलम्बन के प्रति रूझान बढेगा।’’ यह विचार जिला कलक्टर आरती डोगरा ने डण्डकला में कशीदाकारी कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं से बातचीत के दौरान व्यक्त किये।
            डोगरा ने गांव में उरमूल सीमान्त समिति, बज्जू द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की। गत् 22 से कशीदाकारी कार्य के माध्यम से उरमूल सीमान्त से जुड़ी पारूबाई ने जिला कलक्टर से बातचीत के दौरान गांव की स्वास्थ्य, शिक्षा, विशेष रूप से बालिका शिक्षा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जब पारूबाई ने बताया कि प्रतिमाह महिलाएं 3 से 4 हजार

प्रदर्शनी ‘‘सुरंगों राजस्थान’’ का समापन


बीकानेर,31 मार्च। राजस्थान दिवस के मौके पर जिला प्रशासन, बीकानेर जिला उद्योग संघ, पर्यटन विभाग .पी.थ्री.आई. के संयुक्त तत्वाधान में 3 दिवसीय छायाचित्रा प्रदर्शनी ‘‘सुरंगों राजस्थान’’ का समापन रविवार को सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में छाया चित्राकारों के सम्मान के बाद हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद अर्जुन मेघवाल ने कहा कि छाया चित्रा स्वभाविक तथा संदेश देने वाले होने चाहिए। प्रदर्शित चित्रों में अनेक चित्रा शिक्षा, अधिकाधिक पौधरोपण आदि का संदेश दे रहे हैं। वहीं कई चित्रा बीकानेर के सांस्कृतिक वैभव से साक्षात्कार करवा रहे है।
विशिष्ट अतिथि हाफिज फरमान अली ने कहा कि अनेक

Saturday, March 30, 2013

प्रेस क्लब चुनाव मे मतदान शुरू





जयपुर, 30 मार्च। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज सवेरे मतदान शुरु हुआ। 898 सदस्य क्लब कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। सवेरे से ही प्रेस क्लब के बाहर चुनानी गहमागहमी का माहौल शुरु हो गया प्रत्याशी और समर्थक सदस्यों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल एल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए किशोर शर्मा, जगदीश शर्मा, नीरज शर्मा, राधारमण शर्मा प्रत्याशी है। महासचिव के एक पद के लिए विकास शर्मा, मांगीलाल पारीक, मुकेश शर्मा, राहुल जैमन चुनाव में खड़े है। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए

कांग्रेस की संदेश यात्रा शुरू



जयपुर, 30 मार्च।
कांग्रेस की संदेश यात्रा आज सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुई। यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रम और 7 सभाएं आयोजित की गई है। यात्रा में मुख्यमंत्री, प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान और सहप्रभारी अरुण यादव पूरे समय साथ रहेंगे। यात्रा की शुरूआत बस्सी, दौसा, गीजगढ़ और नादौती में जनसभाओं से हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम महावीर जी में होगा। कल हिण्डौन, करौली और कैलादेवी में जनसभाएं होंगी।

पशु चिकित्सा सेवाओं के सुद्दढ़ीकरण के लिए कुशल मानव संसाधन का “हब” बनाया जाएगा



बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. .के. गहलोत ने कहा कि विश्वविद्यालय अल्पकाल में एक अच्छी बुनियाद के साथ राज्य में पशुपालन क्षेत्र में अपने योगदान और पशु चिकित्सा के शैक्षणिक अनुसंधान कार्यो में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है। उन्होने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई ट्राईबल सब एरिया प्लान के तहत पशुपालन विकास की तीन परियोजनाओं को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने मंजूरी देकर 120 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया है। देश में इस प्लान में सर्वाधिक बजट वेटरनरी विश्वविद्यालय को मिला है। विश्वविद्यालय के सम्बद्ध वेटरनरी कॉलेज वल्लभनगर में पशु चिकित्सा सेवाओं के सुद्दढ़ीकरण के लिए कुशल मानव संसाधन काहबबनाया जाएगा। इससे जनजातीय क्षेत्र के पशुपालकों को एम्बूलैंस सेवाएं मुहैय्या करवाई जाकर हरे चारे के उत्पादन और तकनीक के प्रदर्शन आयोजित कर कृषकों और पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा। इस परियोजना को 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए स्वीकृत किया गया है।