चारभुजाधाम से राजे की सुराज यात्रा
राजनाथ सिंह की हरी झंडी से
रवानगी,कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
चारभुजाधाम, 4 अप्रेल।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा शक्ति परीक्षण यात्रा में बदल गई है।राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता चारभुजाधाम पहुंच रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोपहर बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों नेता जयपुर होकर हेलीकॉप्टर से साथ ही चारभुजाधाम पहुंच रहे हैं।
स्थानीय व्यवस्था पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने संभाल रखी है। कार्यकर्ता वसुंधरा राजे और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। जोश का माहौल है। मेवाड़ के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बहुलता है लेकिन विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं को लेकर सैकड़ों बसें पहुंच रही हैं। गुलाबचंद कटारिया, भूपेन्द्र यादव, अरुण चतुर्वेदी, राजेन्द्र राठौड़ और दिगम्बर सिंह की मुख्य भूमिका बनी हुई है। जयपुर हवाई अड्डे पर वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया और वहां से वे साथ ही हेलीकॉप्टर से चारभुजाधाम के लिए रवाना हो गए। राजस्थान के अन्य बड़े भाजपा नेताओं में से अभी तक कोई नहीं पहुंचे हैंराजनाथ सिंह की हरी झंडी से
रवानगी,कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
चारभुजाधाम, 4 अप्रेल।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा शक्ति परीक्षण यात्रा में बदल गई है।राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता चारभुजाधाम पहुंच रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोपहर बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों नेता जयपुर होकर हेलीकॉप्टर से साथ ही चारभुजाधाम पहुंच रहे हैं।
No comments:
Post a Comment