PHOTOS

Friday, April 26, 2013

बदलाव की कल्पना हमने की, संवारेंगे आप: राजे



जयपुर/झालावाड़, 26 अप्रेल। सुराज संकल्प यात्रा में आज सुबह मामा-भांजा चौराहे पर विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से आयोजित स्वागत सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि 5 वर्ष पहले जो विकास झालावाड़ जिले का हुआ वो किसी से छिपा नहीं है। बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए। अशोक गहलोत की सरकार में किसानों को बिजली नहीं, अस्पतालों में महिला चिकित्सक नहीं , माता बहनें सड़कों पर सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। राजे ने कहा कि भाजपा शासित पड़ौसी राज्यों में चहुंमुखी विकास हुआ है। गुजरात में लगातार भाजपा शासन होने से देश में नाम कमाया। मनरेगा को घोटालों
पर राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा कार्यकाल में पांच साल में महानरेगा में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में नरेगा मे 13 हजार करोड़ का घोटाला हुआ और जॉब कार्ड में दूसरे फोटो लगाकर जमकर भ्रष्टाचार किया, जो किसी से भी छिपा नहीं है। राजे की आज आमसभा के लिए भी जबर्दस्त तैयारियां की गई है गांधी मंच पर होने वाली होने वाली आमसभा के लिए बेरिकेट्स लगाकर महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग=अलग प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सभा के बाद राजे रामद्वारा होते हुए गल्र्स स्कूल चौराहा से आदर्श स्कूल तिराहा और वहां से अस्पताल तिराहा होते हुए रात्रि विश्राम के लिए आरटीएम गेस्टहाउस पहुंचेंगी। कल राजे भैंसोदा होते हुए रामगंजमंडी के लिए रवाना हो जाएगी। 51 तोप से सलामी राजे के स्वागत में पुष्पवर्षा और जोरदार आवाज के लिए उज्जैन से दो तोपें मंगवाई गई हंै। पुष्पवर्षा वाली तोप जुलूस के आगे=आगे चलेगी। बालाजी चौराहे पर उन्हें अलग से 1 तोप जोरदार आवाजों के साथ 51 बार सलामी देंगी।

No comments:

Post a Comment