जयपुर/ऋषभदेव, 8 अप्रेल।
सुराज संकल्प यात्रा में लगातार उमड़ रही भीड़ से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राज्य सरकार पर हमला तेज होता जा रहा है।यात्रा के चौथे दिन राजे ने कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान के थाने बलात्कारगाह बनते जा रहे हैं। ऋषभदेव थाने में हुआ दुष्कर्म इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में उस महिला की इज्जत सुरक्षित नहीं है, जो किसी की मां, किसी की बहन और किसी की बेटी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा हाथ गरीब और महिलाओं का गला दबा रहा है। जेब काट रहा हैं। हाथ देता है तो वापस ले भी लेता है।

अपनी यात्रा में राजे आज भगवान ऋषभदेव के दर्शन के बाद आमसभा को संबोधित कर रही थीं। इसके बाद यात्रा कल्याणपुर, सेमारी, सराड़ा, चावंड, केजड़ होती हुई सलूंबर पहुंचेगी। राजे कल शाम 7 बजे नेशनल हाइवे स्थित आरएसडब्ल्यूएम मिल में पहुंची थीं। राजे की सुराज संकल्प यात्रा आज सराड़ा की एक दर्जन से अधिक पंचायतों से होकर गुजरेगी।
कार्यकर्ता यात्रा में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए जी-जान लगा रहे हैं। रजोल से यात्रा सुबह कुंडा पहुंचेगी। यहां से साढ़े नौ बजे सेमारी, सुरखंड का खेड़ा, चावंड, केजड़, ढाकरड़ा, सगतड़ा, ढाकरड़ा, बाणा, थरोड़ा, थड़ा, सेरिया होते हुए सलूंबर पहुंचेगी।
No comments:
Post a Comment