PHOTOS

Sunday, April 7, 2013

पुष्करणा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय सम्मेलन



बीकानेर। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों
का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को पुष्करणा भवन में आरम्भ हुआ।
पंडित नथमल पुरोहित और पंडित जुगल किषोर ओझा पुजारी बाबा ने परषुराम
भगवान के पूजन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया।
        उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पंडित नथमल
पुरोहित ने कहा कि समाज का शैक्षणिक स्तर लगातार सुधर रहा है।
उच्च
षिक्षा की ओर समाज के युवाओं का रूझान बढ़ा है लेकिन संख्यात्मक दृष्टि
से इसमें सुधार की आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास
के लिए बालिका षिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने उच्च
प्रषासनिक सेवाओं के प्रति समाज के युवाओं को रूझान बढ़ाने का आह्वान भी
किया। यह समाज के लिए गर्व की अनुभूति करवाने वाला होता है। उन्होंने कहा
कि विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन से समाज को लाभ होगा। साथ ही
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।
        पंडित जुगल किषोर ओझा पूजारी बाबा ने कहा कि कार्यक्रम की आषातीत
सफलता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग के सामूहिक प्रयासों की आवष्यकता
होती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण अपने ब्रह्मत्व को भूलें। उन्होंने
त्रिकाल संध्या के महत्व पर प्रकाष डाला तथा कहा कि अभिभावकों को चाहिए
वे अपने बच्चों में सुसंस्कार पैदा करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को
षिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार के प्रयास भी करने चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी
शंकर लाल हर्ष ने कहा कि परिचय सम्मेलन से देष भर के विभिन्न क्षेत्रों
में रहने वाले पुष्करणा ब्राह्मणों में भावनात्मक जुड़ाव होगा तथा यह नए
संबंध स्थापित करने में सहयोगी रहेगा। उन्हेांने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण
यज्ञ है। इसमेें प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय योगदान देना चाहिए।
        कार्यक्रम संयोजक मोहन लाल किराड़ू ने कहा कि सम्मेलन के लिए लगभग 450
युवक-युवतियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसके प्रति आमजन में उत्साह
का माहौल है। इससे पूर्व आकोला, किषनगढ़, मुंबई और खामगांव में पुष्करणा
ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। जिनसे प्रेरित
होकर बीकानेर में भी इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। स्वागत
समिति के अध्यक्ष राजेष चूरा ने कहा कि विभिन्न समाजों द्वारा लंबे समय
से ऐसे कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं। पुष्करणा ब्राह्मण समाज में भी
इसकी आवष्यकता को देखते हुए आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम की
रूपरेखा की जानकारी भी दी।
        कार्यक्रम अध्यक्ष रूप किषोर व्यास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज
के विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के बिना इसकी सफलता की कल्पना नहीं की जा
सकती थी। उन्होंने आयोजन में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों का आभार
व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन किषन पुरोहित ने किया।
        इस अवसर पर आयोजन समिति सचिव रामनाथ आचार्य, पूर्व सभापति चतुर्भुज
व्यास, सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल चंद जोषी, वरिष्ठ भाजपा
नेता सत्य प्रकाष आचार्य, वार्ड 17 की पार्षद राज कुमारी आचार्य, किषोर
आचार्य, दुर्गा दास छंगाणी, पुष्करणा समाज डॉट कॉम के प्रबंध निदेषक
अविनाष आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, तकनीकी समिति प्रभारी स्नेह प्रकाष
व्यास, सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए शुरू होगा
सुपर-30 कार्यक्रम
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रषासनिक,
न्यायिक और अन्य सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सुपर-30
कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा में चयनित 30
विद्यार्थियों का समूचा खर्च समाज द्वारा वहन किया जाएगा। पुष्करणा भवन
में चल रहे दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन शैक्षणिक उत्थान के
संबंध में चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया।
        शैक्षणिक सत्र प्रभारी अनुराग हर्ष ने बताया कि इसके लिए संयुक्त
प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को उच्च
प्रषासनिक, न्यायिक सेवाओं के अलावा सीए और सीएस पाठ्यक्रम के लिए आने
वाली पूरी राषि का वहन समाज द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पुष्करणा समाज
के पांच बच्चों को षिक्षार्जन के लिए गोद लेने का निर्णय भी लिया गया।
इनमें मनोज व्यास और पन्ना लाल पुरोहित ने 2-2 और जयओम व्यास ने एक बच्चे
की षिक्षा पर आने वाले पूरे खर्च को वहन करने का संकल्प लिया। सत्र के
मुख्य अतिथि आईआईटी खड़गपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ एच एन आचार्य, नगर
परिषद के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, ब्यावर के बी. एम. व्यास थे। इस
अवसर पर डॉ अजय जोषी, कमल कल्ला, सुनील बोड़ा, गिरिराज किराड़ू, सुधा
आचार्य, सुनील गोपाल पुरोहित, सोहन लाल जोषी, बिट्ठल बिस्सा और महेन्द्र
चूरा ने भी विचार व्यक्त किए। आयेाजन समिति अध्यक्ष रूप किषोर व्यास ने
आभार व्यक्त किया।
रोजगार षिविर में 30 युवाओं का हुआ प्लेसमेंट
        परिचय सम्मेलन में आयोजित हुए रोजगार षिविर के प्रति युवाओं में जबरदस्त
उत्साह रहा। षिविर प्रभारी वीरेन्द्र्र किराड़ू ने बताया कि षिविर में
कुल 150 प्रतिभागियों का पंजीयन हुआ। इनमें से 30 का ऑन स्पॉट प्लेसमेंट
कर दिया गया। 20 युवाओं को मॉर्केटिंग तथा 5-5 युवाओं को एकाउटिंग और
कम्प्यूटर डाटा ऑपरेटर पद के लिए चयनित किया गया। बी-एबल, इंडिया केन,
एवन एफएमएस और सीएल एड्यूकेट लिमिटेड कंपनियों ने इनका प्लेसमेंट किया।
वहीं 150 युवाओं का पंजीयन रोजगार विभाग में करवाया गया। 12 बेरोजगारों
को बेरोजगारी भत्ता तथा अक्षत कौषल योजना के तहत 15 युवाओं के लिए 27 सौ
रूपये स्वीकृत किए गए। 75 युवाओं ने तीन माह के निःषुल्क प्रषिक्षण षिविर
के लिए पंजीकरण करवाया। षिविर में रोजगार विभाग द्वारा एक काउंटर लगाया
गया। इस षिविर में रोजगार विभाग के प्रबंधक हरगोविंद मित्तल, महेष
पुरोहित, विजय व्यास, नगेन्द्र किराड़ू और गोपाल पुरोहित ने प्रभावी
भूमिका निभाई।
आर्थिक उन्नयन पर हुआ विचार विमर्ष
        दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आर्थिक उन्नयन सत्र भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाज के आर्थिक विकास पर विचार विमर्ष किया गया। इस सत्र के
मुख्य अतिथि बी.एम. व्यास, राजेष चूरा, श्रीगोपाल पुरोहित कूड़, मोहन
लाल किराड़ू तथा लक्ष्मी लाल भट्ट थे। अतिथियों ने पुष्करणा समाज के
युवाओं को आर्थिक विकास के लिए मार्गदर्षित करने तथा विकासषील उद्यमियों
को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर
कार्यक्रम संयोजक मोहन लाल किराड़ू ने पुष्करणा ब्राह्मणों के औद्योगिक
विकास के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स ट्रस्ट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर लिया गया। यह ट्रस्ट बेरोजगारों को
स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमे दर्षक
पुष्करणा ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन
के पहले दिन पुष्करणा भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी आरती आचार्य ने बताया कि नारायण रंगा ने
गणपति वंदना और केसरिया बालम आओ नी गाकर कार्यक्रम का विधिवत आगाज
किया। मेघा रंगा एण्ड ग्रुप ने पधारो म्हारे देष, हेमांगी किराड़ू एंड
ग्रुप ने मैया यषोदा, तनुश्री एंड ग्रुप ने रूणक झुणक पायल बाजे, जयश्री
एंड ग्रुप कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत कर शमा बांधा। वहीं तनया पुरोहित ने
बाजै छै नोबत बाजा, रजनी पुरोहित ने रे पिया, असावरी रंगा ने कोलावेरी
डी, गरिमा एंड ग्रुप ने इये लहरिये रा और वसुंधरा आचार्य ने कालबेलिया
नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान युवा गायक नवीन आचार्य ने
घरती धोरा री, राहुल जोषी ने तेरी दीवानी, हुलास पुरोहित ने बाई सा रा
बीरा गीत गाकर वाहवाही बटोरी। इंडियन आयडॉल संदीप आचार्य के गीतों को
सुनकर दर्षक झूम उठे। कवि आचार्य और राजा किराड़ू ने भी गीत प्रस्तुत
किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाष जोषी और जेठा राम पुरोहित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुधा आचार्य और रोहित बोड़ा ने किया। बीकानेर के
स्थानीय नागरिकों तथा देषभर से आए पुष्करणा ब्राह्मणों ने कार्यक्रम का
जमकर लुत्फ उठाया।

       

No comments:

Post a Comment