जयपुर, 15 अप्रेल।
राजधानी का सबसे करीबी उपखंड मुख्यालय, पूरे संभाग की अजजा सीटों में एकमात्र सीट पर कांग्रेस का विधायक इसके बाद भी महज ढाई-तीन हजार की भीड़। इस अजीबोगरीब परिदृश्य ने कल जमवारामगढ़ में कांग्रेस संदेश यात्रा लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गहरे आवेश में ला दिया। इससे पूर्व सड़वा मोड़ से मुख्य सभास्थल के बीच अलग-अलग ग्रुप में रखे गए स्वागत समारोह पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
संदेश यात्रा की व्यवस्थाएं देख रहे प्रबंधक भी जमवारामगढ़ में फीके माहौल से काफी क्षुब्ध नजर आए। यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान,
शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।राजधानी का सबसे करीबी उपखंड मुख्यालय, पूरे संभाग की अजजा सीटों में एकमात्र सीट पर कांग्रेस का विधायक इसके बाद भी महज ढाई-तीन हजार की भीड़। इस अजीबोगरीब परिदृश्य ने कल जमवारामगढ़ में कांग्रेस संदेश यात्रा लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गहरे आवेश में ला दिया। इससे पूर्व सड़वा मोड़ से मुख्य सभास्थल के बीच अलग-अलग ग्रुप में रखे गए स्वागत समारोह पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की।
संदेश यात्रा की व्यवस्थाएं देख रहे प्रबंधक भी जमवारामगढ़ में फीके माहौल से काफी क्षुब्ध नजर आए। यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान,
उधर, मुख्यमंत्री के जमवारामगढ़ आगमन पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं होने को लेकर आश्वस्त ग्रामीणों को भी उस वक्त निराशा हुई जब यहां मुख्यमंत्री गहलोत ने कोई घोषणा नहीं की।
इसके पीछे भी गहलोत की कम संख्या को देखकर साफ नाराजगी झलकती दिखाई पड़ी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का भाषण शुरू होते ही आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं के एक साथ बीच पांडाल में खड़े होकर स्वयं को स्थाई करने के लिए नारेबाजी किए जाने से काफी देर तक सभास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थिति बेकाबू होते देखकर मंच आसीन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुरेश चौधरी, सेवादल कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर काफी देर बाद स्थिति सामान्य हुई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई जनसभा के दौरान उपजे इस माहौल और ग्रामीणों की इस दौरान दुकानों पर बैठकर की जा रही टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी भी बेहद आहत नजर आए।
जमवारामगढ़ समग्र विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश मीणा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 11 हजार 111 रुपए का चैक भेंट किया। इस पर मुख्यमंत्री ने मीणा को मंच पर बुलाकर धन्यवाद दिया।
No comments:
Post a Comment