PHOTOS

Sunday, April 21, 2013

महावीर जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम


                                                   
भगवान महावीर जयंती 23 अप्रेल को मनाई जाएगी। इससे पहले 22 अप्रेल को पूर्व संध्या पर कार्यक्रम होंगे। सोमवार रात 8:15 बजे महावीर प्रार्थना जैन स्कूल प्रांगण में होगी। जैन महासभा के महामंत्री लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम मगन कोचर की अगुवाई में होगा। महासभा के अध्यक्ष इंद्रमल सुराणा ने बताया कि कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बैनर के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।  प्रभात फेरियां गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएंगी। महासभा के संचालक मंडल के सदस्य महेन्द्र जैन के नेतृत्व में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर महावीर जयंती के दिन बीकानेर में मांस की दुकानें बंद रखी जाने की मांग की।

महापौर से रास्तों की संपूर्ण सफाई व्यवस्था करवाने की मांग की।

ध्वजा चढावा 23 को
बैदों के चौक में महावीर जयंती  पर मूलनायक भगवान महावीर स्वामी मन्दिर, चिंतामणी  पाश्र्वनाथ मन्दिर, चन्द्र प्रभु मन्दिर, शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मन्दिर, शांतिनाथ मन्दिर, सिद्धचक्र मन्दिर, अधीस्टायक मणी भद्र स्वामी मन्दिर आदि मन्दिरों में ध्वजा चढावा होगा। सुबह 8:15 बजे, प्रछाल एवं पूजा, सुबह 9 बजे सामुहिक वृहद शांति स्नान पूजा, सुबह 10 बजे सतरभेदी पूजा, सुबह 10 बजे अंगी रचना, दोपहर 1.30 बजे महावीर स्वामी पंच कल्याणक पूजा, शाम 7 बजे 108 दीपक की आरती, शाम 8 बजे भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment