बांसवाड़ा/जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के तहत जिले में दूसरे दिन चार स्थानों कुशलगढ़, आंबापुरा, काली डूंगरी नवागांव और बांसवाड़ा शहर में जनसभाओं को संबोघित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को विफल बताया। साथ ही कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा आई तो गुजरात जैसा विकास यहां भी देखने को मिलेगा। साथ ही काम के लिए गुजरात पलायन करने की नौबत नहीं आएगी। राजे ने कहा कि गहलोत सरकार ने साढे चार वर्ष में अपने मंत्रियों से शिलान्यास व उद्घाटन के फीते कटवाने के अलावा कुछ नहीं किया। सभाओं में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी अपनी बात रखी। राजे ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा भी की।
’36 कौमों की बहन थी, हूं और रहूंगी’
पत्रिका से बातचीत में वसुंधरा ने मुख्यमंत्री की उन पर ‘मैडम’ संबंधी टिप्पणी पर कहा कि मैं प्रदेश के 36 कौमों की बहन थी, हूं और रहूंगी। ऎसे लोग इस बात को क्या समझेंगे, जो बहनों का अपमान करते हैं।
अगर उन्हें लगता है कि कांगे्रस की विफलता से आमजन को रूबरू करवाने के लिए किया जा रहा कार्य लटके-झटके हैं, तो यही सही।

लुटेरे हैं तो जेल क्यों नहीं भेजते-भाजपा
भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान की ओर से भाजपा नेताओं को लुटेरे कहे जाने पर सवाल किया है कि सरकार लुटेरों को जेल में क्यों नहीं डाल रही, जबकि कांग्रेस साढ़े चार साल से राज में है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष जसकौर मीणा ने शुक्रवार को कहा कि गहलोत व चंद्रभान वसुंधरा राजे के लिए अशोभनीय टीका टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के मणिपुर में नृत्य का हवाला देते हुए कहा कि ऎसे में राजे के आदिवासी महिलाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में साथ देने को लटके-झटके कैसे कहा जा सकता है। मीणा ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि उसके कार्यकाल में विकास दर 5.41 से गिर कर 5.31 कैसे रह गई।

राजे की भाषा अमर्यादित- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर सुराज संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान के खिलाफ अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति की है। पार्टी के बयान में राजे पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने शासनकाल में चरण पहाड़ी का खनन कराकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। कांग्रेस ने राजे की ओर से संदेश यात्रा में सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग के आरोपों का भी खण्डन किया। साथ ही कहा, संदेश यात्रा सत्ताधारी पार्टी की यात्रा है और कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री हैं। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। ऎसे में उन्हें जो प्रोटोकॉल में अधिकार है उसी का पालन हो रहा है।

No comments:
Post a Comment