PHOTOS

Saturday, April 27, 2013

भगवान परशुराम जयन्ती 12 मई को



बीकानेर,27 अप्रेल। भगवान श्री परशुराम जयन्ती के उपलक्ष में विशाल रैली 12 मई को निकाली जाएगी। साथ ही तुलसी सर्किल स्थित भगवान परशु राम मंदिर में भजन कीर्तन और महाप्रसादी का आयोजन होगा।
            राजस्थान ब्राह्मण सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजिका सुनीता गौड ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के विधायक,महापौर,स्वतंत्राता सेनानी,पार्षदगण,ब्राह्ण समाज के 16 घटक के अध्यक्ष और गणमान्य नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। इसके अलावा आमजन इसमंे भागीदारी निभा सकते है। उन्होंने बताया कि रैली कोट गेट गणेश मंदिर से शुरू होकर,महात्मागांधी रोड़,सादुलसिंह सर्किल,पब्लिक पार्क,विश्नोई धर्मशाला होते हुए तुलसी कुटीर मंदिर पहंुचेगी,जहां पर समारोह पूर्व परशुराम जयन्ती मनाई जायेगी।
            राजस्थान ब्राह्मण सभा की जिला अध्यक्ष जया शर्मा ने बताया कि बीकानेर जिला स्तरीय कार्यक्रम में ब्लॉक,वार्ड पंचायत स्तर पर सम्पर्क कर,प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment