PHOTOS

Sunday, June 2, 2013

तीन दिवसीय नानी बाईरो माइरों का शुभारंभ

बीकानेर,2 जून। रानी बाजार स्थित गौड़ सभा भवन में तीन दिवसीयनानी बाई रो माईरोका शुभारंभ रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कथा वाचन के साथ पं.लाल जी वैरागी के सानिध्य में हुआ।
            पं. वैरागी ने नरसी मेहता के जन्म का वृतान्त बतलाते हुए कहा कि भगवान की अनन्य भक्ति निश्चय ही फलदायी होती है। नरसी मेहता भगवान के भक्त थे,अतः उनपर प्रभु कृपा हुई। कथा प्रसंग के दौरान पं. वैरागी ने कहा कि आज के युग में धन ही व्यक्त का मापदण्ड हो गया है,जबकि व्यक्ति का असली धन गुण सदाचार होता है। रानी बाजार क्षेत्रा की महिलाओं ने कथा का आनन्द लेते हुए भक्ति संगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के द्वारा झांकी के रूप में प्रसंगानुसार भगवान शिव नरसी मेहता की प्रस्तुति दी। सोमवार को कथा के द्वितीय चरण दिवस पर नसरी मेहता की दोहिती के विवाह और नरसी मेहता को निमंत्राण मायरा भरने,नसरी का प्रस्थान आदि प्रसंगों का विवेचन किया जायेगा।

            कथा के दौरान कमलकान्त रामावत,मनोज भादानी ने गायन की प्रस्तुति दी। कथा की आयोजक भुवनेश्वरी गौड, राजस्थान ब्राह्म्ण महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता गौड,समाज सेवी मनोज श्रीमाली ने भक्तजनों कीे सेवा आदि की
                                                                        ----

                                                                                                

No comments:

Post a Comment