PHOTOS

Thursday, June 27, 2013

रॉय को गार्ड ऑफ ऑनर

बीकानेर,27 जून। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक श्री अमिताभ रॉय और राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधिपति निरीक्षण न्यायाधिपति बीकानेर न्याय क्षेत्रा महेश चन्द्र शर्मा गुरूवार को बीकानेर पहुंचे।
 मुख्य न्यायाधिपति श्री रॉय को  सर्किट हाउस मे  गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरी कुमार गोदारा,विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार मामलात श्री नरेन्द्र पाल भण्डारी ,बार एसोसियेशन के अध्यक्ष किशोर सिंह,स्पीकर आर.के.दास गुप्ता अन्य न्यायिक अधिकारीगण अभिवक्तागण सहित पुलिस के अधिकारियों ने उनका भावभीना स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र का अवलोकेन किया और ऊंटांे पर हुए अनुसंधान के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्य न्यायाधीश ने गजनेर पेलेस का भी अवलोकन किया।

            मुख्य न्यायाधीश शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर नव स्थापित होने वाले वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र भवन का सुबह 1000 बजे नए न्यायालय परिसर में शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रशासनिक  न्यायाधिपति श्री नरेन्द्र कुमार जैन करेंगे और विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति श्री महेश चन्द्र शर्मा होंगे।

No comments:

Post a Comment