PHOTOS

Monday, June 17, 2013

घोषणाओं पर अमल, न्यास करेगा फार्म हाउस लांच

बीकानेर,17 जून।  नगर विकास न्यास के अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने अपने कार्यकाल में जो भी घोषणाएं की है उन पर अमल भी किया है। न्यास अध्यक्ष  ने बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा फार्म हाउस की महती योजना की घोषणा थी , अपनी घोषणा के अनुसार अतिशीध्र ही फार्म हाउस की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
            न्याय अध्यक्ष ने बताया कि 18 जून को शाम सात बजे सूरसागर का जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण राज्य वित आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला के आतिथ्य में होगा। लोकार्पण के बाद जूनागढ़ के सामने ही शाम सात बजे से दस बजे तक हिन्दुस्तान के ख्यातनाम हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा का काव्य पाठ का आयोजन होगा कार्यक्रम में मुख्य के मुख्य अतिथि राज्य वित आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला, विशिष्ट अतिथि महापौर भवानी शंकर शर्मा, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी होंगे।                            अध्यक्षता वे स्वयं (न्यास अध्यक्ष मकसूद) करेंगे। कवि सम्मेलन में नाल के फार्म हाउस पट्टी पेड़ा (घड़सीसर) के फोल्डर का विमोचन होगा।

            उन्होंने बताया कि तीन वर्षों से अपनी दुकानों के लिए प्रतीक्षारत पत्थर व्यवसाइयों के लिए भी घड़सीसर में दुकानों की लॉटरी वंचित पत्राकारों में पात्रा पत्राकारों के लिए भी भूखंड की लौटरी 26 जून को निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पत्थर व्यवसाइयों को पहले चरण में 39 दुकानदारों को प्लॉट एलॉट किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे तीसरे चरण में उन दुकानदारों को एलॉटमेंट किया जाएगा जिनका सर्वे होना शेष है।
            न्यास अध्यक्ष ने बताया कि सूरसारगर के जीर्णोंद्धार में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आई है। इसमें पेबल्स, ग्लेज टाइल्स लगाई गई है। म्यूजिकल और फ्लोटर फाउंटेन लगाया गया है। गर्मी के दिनों में यह पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके नावें भी चलाई जाएगी।

            उन्होंने बताया कि अगले दिनों में कोटगेट पर आर.यू.बी., शहर के पार्कों का सौन्दर्यकरण, जैन स्कूल के पास मल्टीप्लेक्स पार्टी, जूनागढ़ राजीव गांधी मार्ग पर भी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पुरा महत्व के इस शहर में घूमने आने वाले पर्यटकों को यह शहर अपनी ओर आकर्षित करें ऐसे प्रयास किए जाएंगे। शहर के सौन्दर्यकरण के साथ-साथ इसके विकास के लिए भी न्यास प्रयासरत रहेगा। गौर तलब है कि नगर विकास न्यास ने राज्य में पहली एन.आर.आई. कॉलोनी बीकानेर में भी विकसित की है, जिसके लिए राज्य के मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत ने उन्हें (न्यास अध्यक्ष मकसूद) को मुबारक बाद दी है।

No comments:

Post a Comment