PHOTOS

Tuesday, June 4, 2013

डोर-टू-डोर बताई सरकार की योजनाएं

बीकानेर ! कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा के तहत सोमवार को कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंच कर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाया। 

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा, राजस्थान कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में नई पहचान की अग्रसर हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई योजनाएं और अधिनियम लागू किए है। पखवाड़े के दौरान वार्ड 44, 49 और 51 में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। घर-घर पहुंच कर गहलोत ने आमजन को कांग्रेस की रीति और नीति से परिचित करवाया। प्रदेश कांग्रेस सचिव सलीम भाटी ने इस मौके पर लोगों से कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जनसंपर्क में महासचिव आनंद सिंह सोढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल व्यास, परमानंद गहलोत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आजम अली, प्रदेश सचिव शब्बीर अहमद, यूथ महासचिव सुखदेव नाथ, प्रवक्ता नितिन वत्सस आदि शामिल हुए। उधर, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 33 और 34 में डॉ.तनवीर मालावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डोर-टू-डोर संपर्क किया। डॉ.मालावत ने संपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया। यात्रा की शुरूआत वरिष्ठ कांग्रेसजन बाबूलाल रामावत ने की। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस सचिव कमला बिश्नोई, शहर जिला कांग्रेस सचिव एजाज पठान, ब्लॉक सचिव जाकिर पठान, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन बिश्नोई, सिकंदर कोहरी आदि शामिल हुए। मंगलवार को पूर्व क्षेत्र में वार्ड 35 और 36 में जनसंपर्क किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment