PHOTOS

Wednesday, June 12, 2013

जिले के समग्र विकास के लिए सर्वे करने के निर्देश

बीकानेर, 12 जून। राज्यपाल और राजस्थान वेटरनरी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती मारग्रेट अल्वा ने पशुपालन की दृष्टि से सिरोही जिले के समग्र विकास के लिए  वेटरनरी विश्वविद्यालय को एक सर्वे करने के निर्देश दिए है।             
                                                                                                                                                       राज्यपाल ने रविवार को राजभवन माउट आबू में वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. .के. गहलोत द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के 5 जिलों में पशुपालन की स्थिति एवं संभावनाएं विषय पर उनके समक्ष किए गए प्रप्रजेन्टेशन के बाद ये निर्देशिात किया।                                                                                                                           राज्यपाल श्रीमती अल्वा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था के  विकास में पशुपालन एक महत्वपूर्ण घटक है। अतः वेटरनरी विश्वविद्यालय को इस दिशा में महत्ती भूमिका का निर्वहन करना है ताकि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में बढ़वा हो सके। कुलाधिपति और राज्यपाल ने गत 15 फरवरी 2013 को ायोजित बैठक में वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रप्रो. .के. गहलोत को राज्य के जनजातीय बाहुल्य 5 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपूर, उदयपुर, चित्तैडगढ़ एवं भीलवाड़ा में पशुपालन की स्थिति का सर्वे करके पशु पालन के क्षेत्रा में विश्वविद्यालय की योजनाओं और कार्यक्रम बनाने की हिदायत दी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रप्रो. गहलोत ने इन 5 जिलों के सर्वे के बाद अपना प्रप्रजेन्टेशन राजस्थान पशु  चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का प्रस्तुत किया।  कुलाधिपति ने प्रप्रस्तुत रिर्पोट की सराहना की। राज्यपाल श्रीमती अल्वा ने कुलपति प्रप्रो. गहलोत को सिरोही जिले में भी पशु पालन के क्षेत्रा में समग्र विकास करने के लिए भी सर्वे रिर्पोट तैयार करने को कहा। इस सर्वे के आधार पर वेटरनरी विश्वविद्यालय जनजातीय क्षेत्रों में पशुपालन विकास के लिए नए कार्यक्रम तैयार कर लागू करेगा। कुलपति श्रीमती मारग्रेट अल्वा के समक्ष प्रप्रस्तुत किये प्रप्रजेन्टेशन के दौरान मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रप्रो. आई.वी. त्रिवेदी, कोटा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रप्रो. विनय कुमार पाठक, जनजातीय विकास अधिकारी पूर्णिमा राव एवं आर.के. बाफना भी मौजूद थे। स्नात्तकोत्तर पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर के डीन प्रो. प्रवीणा मेहरोत्रा, वेटरनरी कॉलेज, वल्लभनगर के डीन प्रो. आर.के. नागदा और सम्पर्क अधिकारी धर्म सिंह मीणा भी मौजूद थे।




No comments:

Post a Comment