PHOTOS

Tuesday, June 4, 2013

किशोर सर क्लासेज में अंग्रेजी प्रतियोगिता स्टेज एंड स्पीकर्स

बीकानेर। किशोर सर इंग्लिश क्लासेज में शनिवार रविवार को स्टेज एंड स्पीकर्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। निदेशक किशोर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल शिखर पर पहुंचता है। सफलता पाने में मदद मिलती है। व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षक दिलीप सिंह राठौड़ के निर्देशन में वाद विवाद, एक्सटेंपोर, निबंध शब्दावली प्रतियोगिताएं हुई। इनमें चेतना शर्मा, मोहित शारदा, आरोग्य राखेचा, मेघा तनेजा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर शैलेष माचरा, रामचंद्र सेन, कीर्ति मीरचंदानी रही। प्रभारी मनोज शर्मा थे। मुख्य अतिथि मेजर शक्तिसिंह राजवी ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।


No comments:

Post a Comment