सामाजिक संगठनों का…
एकांत में सामाजिक प्रतिनिधियों से कर रही हैं लंबी मंत्रणा
जयपुर सुराज संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन से मिलने के साथ-साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लम्बी मंत्रणा कर इनका सुझाव लेकर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार कर रही हैं।
जयपुर सुराज संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन से मिलने के साथ-साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लम्बी मंत्रणा कर इनका सुझाव लेकर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार कर रही हैं।
यात्रा के हर पड़ाव में राजे रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन की शुरुआत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलने के साथ कर रही हैं। राजे विशेषकर ऐसे समाजों के प्रतिनिधियों से मिलने में ज्यादा रूचि दिखा रही हैं जिसके लोगों से गत विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षित वोट नहीं मिल पाया था। साथ ही मौजूदा समय में जो समाज प्रतिद्वंद्वी पार्टी से ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। हाल ही में टोंक मुख्यालय में कुछ सामाजिक संगठनों के नेताओं से घंटों तक एकांत में लम्बी मंत्रणा के बाद ही राजे अगले पड़ाव के लिए रवाना हुईं। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा।
कमोबेश यही स्थिति सुराज संकल्प यात्रा के दौरान अन्य स्थानों पर भी रही। राजे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मुलाकात के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया को भी दूर रखा जा रहा है। इस तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अलग-अलग जिलों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों की नब्ज टटोल रही हैं।विभिन्न समाजों को जोडऩे के लिए महत्वपूर्ण होंगे अगले पड़ाव चुनावी वर्ष में सामाजिक संगठनों को जोडऩे की दिशा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुुंधरा राजे के लिए सुराज संकल्प यात्रा के अगले पड़ाव बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मारवाड़ के दो कद़्दावर नेताओं के भंवरी कांड में फंसकर जेल चले जाने से इनके समाज के एक बड़े वर्ग की सत्तारूढ़ पार्टी से नाराजगी के कयासों का फायदा राजे को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इन समाजों की ओर से राजे को अच्छा रेस्पोंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment