बीकानेर । षष्ठगृहाधिपति गो. श्रीगोवर्धनेश महाराज की त्रिशताब्दी वर्ष महोत्सव एवं श्री गोविन्द प्रभु शताब्दी वर्ष महोत्सव के अन्तर्गत ज्योतिष्टोमाग्निष्टोम सोमयज्ञ का विशिष्ट वैदिक समारोह 17 मई से 24 मई तक आयोजित होगा। यह जानकारी मंगलवार को समारोह अध्यक्ष षष्ठपीठाधीश्वर गो. श्री वल्लभराय महाराज ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ व्यासपार्क, जस्सोलाई तलाई में किया जाएगा। सोमयज्ञ के सफल आयोजन के लिए श्री सोमयज्ञ समारोह समिति का गठन किया गया है। इसमें मुख्य संरक्षक राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला, जिन्दल ट्रस्ट के बी.डी. अग्रवाल, महापौर भवानीशंकर शर्मा को बनाया गया है।
अध्यक्ष नारायणदास व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र किराडू, देवकिशन चांडक, राधेश्याम राठी,उपाध्यक्ष रामदेव राठी, नारायणदास चांडक, अशोक मोदी, रामरतन बिस्सा महासचिव रिखबदास बोड़ा, सोहनलाल मोहता, सुरेन्द्र जिंदल आयोजन सचिव दिनेश कुमार व्यास, संयुक्त सचिव हनुमान अग्रवाल, शंकर कोठारी, कुन्दनमल बोहरा, नारायणदास बिहाणी, कोषाध्यक्ष शिवनारायण पुरोहित(सीन महाराज)संगठन मंत्री श्रीलाल जोशी, हरिनारायण व्यास 'मन्नासाÓ विजयकुमार रंगा,सुन्दरलाल मूंधड़ा, सलाहकार सचिव सोमदत्त पुरोहित, नवल कल्ला, रामजी व्यास, प्रचार मंत्री सुरेश पुरोहित, भगवानदास व्यास, गोरधन नारायण जोशी के अतिरिक्त स्वागत समिति बनाई गई है। इसमें बीजी व्यास, गिरीराज मुंधड़ा, नन्दकिशोर अग्रवाल, गणेश व्यास, सुभाष मित्तल, राधेश्याम अग्रवाल, नरेन्द्र राजा, घनश्याम व्यास,रजनीभाई सेठ,प्रदीप सोनी को शामिल किया गया है। अध्यक्ष नारायणदास व्यास ने बताया कि सोमयज्ञ से पूर्व 17 मई को शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकाली जाएगी।
No comments:
Post a Comment