PHOTOS

Thursday, May 23, 2013

30 आशियाने ध्वस्त


जयपुर, 23 मई। नगर निगम ने अमानीशाह नाले के बहाव क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सुशीलपुरा इलाके में करीब 30 मकानों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस जाप्ते के साथ सुबह करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे दस्ते ने स्थानीय लोगों के विरोध को दरकिनार करते हुए बड़े पैमाने पर तोडफोड़ की।

निगम अधिकारियों ने आज सुशीलपुरा इलाके से सटी शिव कॉलोनी से बहाव क्षेत्र के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। दस्ते के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। निगम दस्ते ने लोगों को सामान भी निकालने का मौका नहीं दिया। अधिकारियों का तर्क था कि कई दिनों से मुनादी की जा रही थी बावजूद इसके लोगों ने मकान खाली नहीं किए। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई।
लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो मौजूद पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए डंडे फटकारने शुरू कर दिए। मकान टूटते देख लोगों की चीत्कार गूंजने लगी।
महिलाएं, बच्चियां दहाड़े मार कर रोने लगीं जिससे माहौल बिगडऩे लगा लेकिन निगम दस्ते ने कार्रवाई नहीं रोकी। कई महिलाएं निगम अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाती रहीं और मकान नहीं तोडऩे की गुहार लगाती रहीं लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। समाचार लिखे जाने तक दस्ते ने शिव कॉलोनी से लेकर नवदुर्गा कॉलोनी तक नाले के बहाव क्षेत्र में बने करीब 30 मकान ध्वस्त कर दिए थे।

किराया मिला, फॉर्म
कार्रवाई के दौरान घर टूटने से बेघर हुई अधिकांश महिलाएं निगम अधिकारियों से गुहार करती रहीं कि उन्हें दूसरी जगह रहने के लिए किराया तक नहीं दिया गया है और ही मुआवजे के लिए कोई सहमति पत्र का फार्म भरवाया गया है। ऐसे में उनके परिवार कहां जाएंगे लेकिन निगम अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की बल्कि मौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देकर दूर हटा दिया।

No comments:

Post a Comment