जयपुर! प्रदेश कांग्रेस एक से 15 जून तक प्रदेश में कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा मनाएगी। इसके तहत प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालयों और वार्ड स्तर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा जनसभाएं एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,
जिसमें कांग्रेस के सांसद, विधायक, सांसद एवं विधायक का गत चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, जिलों के प्रभारी प्रदेश महासचिव एवं सचिव, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकाय चेयरमेन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेश में 30 मार्च को शुरू हुई कांग्रेस संदेश यात्रा अब तक 45 विधानसभा क्षेत्रों में जा चुकी है।
केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और निर्णयों को जनता पसंद कर रही है। कांग्रेस का संदेश ग्राम पंचायत मुख्यालयों और वार्डों तक व्यापक रूप से पहुंचाने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक 21 मई को प्रात: 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद करने के निर्देश दिए हैं वहीं जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक 22 मई को प्रात: 11 बजे जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment