PHOTOS

Thursday, May 23, 2013

पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट सरगना


हरिद्वार/हरिद्वार और देहरादून में सेक्स रैकेट संचालित करने वाली सरगना सुनीता पुलिस के हत्थे चढ़ी है। देहरादून तक इसके तार जुड़े हुए हैं। पश्चिमी यूपी सहित दूसरे प्रदेशों की लड़कियां हरिद्वार और देहरादून में ग्राहकों को पेश की जाती थी। इसके बदले वह मोटी रकम वसूलती थी।पूछताछ में पुलिस को हरिद्वार और देहरादून के कई होटल स्वामियों के नंबर पता चले हैं।                                                      
                                       
बलात्कार के आरोपी युवकों की तलाश जारी है।सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि 15 मई को भगत सिंह चौक के पास लक्ष्मी नगर, दिल्ली की युवती के साथ एक झोपड़ी में सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। युवती को सुनीता नाम की महिला हरिद्वार लाई थी।


पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता, उसके पति राजकुमार निवासी मुखिया गली हरिद्वार और दिल्ली की युवती का कथित पति बन कर आए युवक ललित मलिक निवासी शाहदरा, दिल्ली को मंगलवार को भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया है।
एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता हरिद्वार और देहरादून में सेक्स रैकेट संचालित करती है।
रुड़की और दून में भी फैला नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक सुनीता का नेटवर्क उत्तरी हरिद्वार, सिडकुल क्षेत्र, रुड़की और देहरादून के पाश इलाकों तक फैला हुआ था। बाहर से लड़कियां बुलाकर यहां पेश की जाती थीं।
पुलिस उन होटल स्वामियों की छानबीन में जुट गई है जिनके नाम सुनीता ने पुलिस को बताए हैं।
भोली-भाली लड़कियों को फंसाती थी
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सुनीता मलिन और गरीब बस्तियों में रहने वाली युवतियों को फंसाती थी। उनकी मुफलिसी और गरीबी का फायदा उठाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक दिया जाता था।
पुलिस आरोपी महिला से पीड़ित युवतियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment