PHOTOS

Friday, May 10, 2013

सिद्धरमैया होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री


नई दिल्ली : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कांग्रेस में उठापठक शुक्रवार शाम समाप्त हो गई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए के. सिद्धारमैया के नाम की सहमति बन गई।मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को हुई। शीर्ष पद के लिए सिद्धारमैया और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दौड़ में सबसे आगे थे।

वरिष्ठ मंत्री एके एंटनी, राज्य के कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, कर्नाटक स्क्रीनिंग समिति के अध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरो और केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में शुक्रवार को कर्नाटक पहुंचे। विधायक दल की बैठक में सूबे के अगले मुख्य मंत्री का नाम तय किया गया।
कर्नाटक में पार्टी विधायक दल के नए नेता के चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों की होने वाली बेंगलुरु यात्रा से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे जान पड़ रहे थे। इस दक्षिणी राज्य में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत हासिल करने पर केंद्रीय नेता किसी विधायक के लिए कांग्रेस विधायक दल के नए नेता के रूप में चुने जाने की संभावना जता रहे थे जो मुख्यमंत्री बनेंगे।
सिद्धरमैया निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्होंने वरूण से चुनाव जीता है। पिछड़े वर्ग के इस नेता ने छह साल पहले कांग्रेस का दामन थामा था। वह पहले ही कह चुके हैं कि वह इस पद की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए फैसला उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल पर छोड़ा है।

No comments:

Post a Comment