बीकानेर, 31 मई। देवीकुंड सागर स्थित श्री करपात्राी स्वामी धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय में आगामी 5 जून को निःशुल्क यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन रखा गया है। यह कार्यक्रम आश्रम के अधिष्ठाता श्री सर्वेश्वर जी महाराज और श्री श्रीधर जी महाराज के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मांगी लाल, श्याम व्यास, राजेश चूरा, श्री लाल जोशी और विष्णु किराड़ू ने भाग लिया। विष्णु किराड़ू ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा है। पिछले साल 16 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां जोरों पर हैं तथा इन्हे शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment