PHOTOS

Friday, May 31, 2013

विश्वास जीतने में जुटीं वसुंधरा राजे

सामाजिक संगठनों का
एकांत में सामाजिक प्रतिनिधियों से कर रही हैं लंबी मंत्रणा
जयपुर सुराज संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन से मिलने के साथ-साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लम्बी मंत्रणा कर इनका सुझाव लेकर आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार कर रही हैं। 

यात्रा के हर पड़ाव में राजे रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन की शुरुआत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलने के साथ कर रही हैं। राजे विशेषकर ऐसे समाजों के प्रतिनिधियों से मिलने में ज्यादा रूचि दिखा रही हैं जिसके लोगों से गत विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षित वोट नहीं मिल पाया था। साथ ही मौजूदा समय में जो समाज प्रतिद्वंद्वी पार्टी से ज्यादा प्रभावित नजर रहे हैं। हाल ही में टोंक मुख्यालय में कुछ सामाजिक संगठनों के नेताओं से घंटों तक एकांत में लम्बी मंत्रणा के बाद ही राजे अगले पड़ाव के लिए रवाना हुईं। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिलने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा।

12 फीसदी महिलाएं वोटर ही नहीं

राजस्थान के रहस्योद्घाटन से निर्वाचन विभाग पर प्रश्नचिह्न
जयपुर। महिलाओं में मताधिकार के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। लिंगानुपात के साथ ही चुनाव पंजीकरण में महिलाएं पुरूषों की तुलना में कमजोर स्थिति में हैं। आंकड़ें बताते हैं कि मताधिकार के मामले में प्रदेश की महिलाएं संख्यात्मक अनुपात में पुरुष मतदाताओं की तुलना में 12 फीसदी तक पिछड़ी हुई हैं।

अब निर्वाचन विभाग इन्हें पुरुष मतदाताओं के बराबर लाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने मताधिकार से वंचित इन महिलाओं को चिन्ह्ति करने के लिए महिला कार्यकत्र्ताओं को ही जिम्मा सौंपा गया है।
दरअसल, प्रदेश में 2011 की जनगणना के बाद जारी किए गए अंतिम सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या 6 करोड़ 85 लाख से अधिक है।

सामूहिक यज्ञोपवित 5 जून को

बीकानेर, 31 मई। देवीकुंड सागर स्थित श्री करपात्राी स्वामी धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय में आगामी 5 जून को निःशुल्क यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन रखा गया है। यह कार्यक्रम आश्रम के अधिष्ठाता श्री सर्वेश्वर जी महाराज और श्री श्रीधर जी महाराज के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मांगी लाल, श्याम व्यास, राजेश चूरा, श्री लाल जोशी और विष्णु किराड़ू ने भाग लिया। विष्णु किराड़ू ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से आयोजित हो रहा है। पिछले साल 16 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां जोरों पर हैं तथा इन्हे शीघ्र ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।

दुर्घटना को आमंत्रित करते सीवर लाइन चैम्बर

बीकानेर,31 मई। नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रांे में सीवर लाइन की वजह से दुर्घटनाओं को न्यौता दिया जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में सीवर लाइन के चैम्बर खुले पडे है और इनमें आवारा पशुओं के गिरने की संभावना बनी रहती है।
            ऐसे ही सीवर लाइन के चैम्बर रानी बाजार बंगाली मंदिर से ओवर ब्रिज पर जाने वाले मुख्यमार्ग पर खुले पडे़ है। चैम्बर के क्षतिग्रस्त होने के कारण ढक्कन गायब है। इससे यातायात तो बोधिेत हो ही रहा है,वहीं दुर्घटना की संभावना बनी हुई। निगम को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया परन्तु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा हैं। लगता है,कि कोई बड़ी घटना पर ही निगम प्रशासन चैतेगा। ऐसा ही नजारा शर्मा कॉलोनी की राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डी स्कूल के पास और पंचमुखा क्षेत्रा कालीमाता मंदिर के पास गंदगी के वजह से नालिया अवरूद्ध है और जगह-जगह गंदा पानी सड़कांे पर रहा हैं

बाफना स्कूल मे पुरोहित रहे अव्वल

नन्दकिशोर पुरोहित ने ब्ठैम् परीक्षा - 2013 कक्षा 10 ब्ळच्। -10 ग्रेड 1से उत्तीर्ण की हैं। यह उपलब्धि नन्दकिशोर ने 14 वर्ष की उम्र में हासिल की है। नन्दकिशोर बाफना स्कूल के विद्यार्थी हैं, बचपन से ही शिक्षा के प्रति इनका रूझान अग्रणीय रहा हैं 

जिनका नतीजा ब्ठैम् परीक्षा - 2013 में इनके परिवार को देखने मिला हैं नन्दकिशोर अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी विख्यात् कर्मकाण्ड भास्कर एवं वेदज्ञ पण्डित नथमल जी पुरोहित के आशीर्वाद एवं अध्यापकगणांे के प्रभावपूण शिक्षण को देते हैं। इस शुभ अवसर पर पुरोहित के परिवार में बधाईयां देने वालो का तांता लगा रहा , परिवार का हर सदस्य नन्दकिशोर को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता रहा