PHOTOS

Thursday, July 25, 2013

बीकानेर के मधु आचार्य की ‘गवाड़ 'को कथा साहित्य पुरस्कार


पुरस्कार राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने की पुरस्कारों की घोषणा
 शहर के वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी तथा लेखक मधु आचार्य आशावादीÓ को इस वर्ष का मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार
दिया जाएगा। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आचार्य के राजस्थानी उपन्यास गवाड़Ó का चयन किया गया है।

आचार्य की यह कृति गवाड़Ó के रूप में एक ऐसे समाज की व्यंजना है जो काफी कुछ बदल जाने के बाद भी अपनी मौलिकता को सहेज है। लगभग 200 से अधिक नाटकों में अभिनय निर्देशन कर चुके आचार्य ने इसके अलावा एक हिंदी उपन्यास हे मनु!Ó भी लिखा है। आचार्य की दो कृतियां अरररर Ó और अवधूतÓ शीघ्र आने वाली है।

पृथ्वीराज राठौड़ पुरस्कार कविया और मीसण पुरस्कार नंद भारद्वाज के नाम

…………………………………………………….

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर ने वर्ष 2013-14 के लिए विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि ने विभिन्न पुरस्कारों के निर्णायकों की सिफारिशों के आधार पर अकादमी मुख्यालय में पुरस्कार निर्णयों की जानकारी दी। अध्यक्ष महर्षि ने बताया कि पुरस्कार विषयक तदर्थ उप समिति की बैठक के बाद प्रत्येक पुरस्कार के लिए तीन विद्वानों का निर्णायक मण्डल गठित किया गया। महर्षि ने बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए स्वीकृत कार्य योजना के अन्तर्गत 1.50 लाख का प्रतिष्ठित महाकवि पृथ्वीराज राठौड़ पुरस्कार जोधपुर के साहित्यकार डॉ. शक्तिदान कविया के लिए घोषित किया गया है। 71 हजार का सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार जयपुर के साहित्यकार नंद भारद्वाज को उनके कहानी संग्रह बदळती सरगमÓ के लिए घोषित किया गया है।
ये रहे निर्णायक
मालचन्द तिवाड़ी, ओमप्रकाश सारस्वत, माघव नागदा, डॉ. प्रकाश अमरावत, मोहन आलोक, डॉ. शारदा कृष्ण, रमेश मंयक, डॉ. नरपत सिंह सोढा, डॉ. आईदानसिंह भाटी, डॉ. गोरधनसिंह शेखावत, डॉ. मंगत बादल, डॉ. मदन केवलिया, कमला कमलेश कोटा, डॉ. शक्तिदान कविया, डॉ. भंवर सिंह सामौर, बुलाकी शर्मा, डॉ. सत्यनारायण सोनी, भवानी शंकर व्यास विनोदÓ, डॉ. गजादान चारण, डॉ. मदन सैनी, डॉ. माधोसिंह इन्दा, अर्जुनसिंह शेखावत, कल्याणसिंह राजावत, श्याम सुन्दर भारती, डॉ. नीरज दईया, नारायणसिंह राठौड़, सूर्यशंकर पारीक, डॉ. पुरूषोतम आसोपा, शिवराज छंगाणी, डॉ. भगवती लाल व्यास।
अभी तक बाकी है कई पुरस्कार
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों में से कई पुरस्कारों की मंगलवार को घोषणा नहंी की गई है। इन पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों का चयन होने के बाद ही अकादमी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करेगी। इससे पहले अकादमी एम लाख रुपए का पूनमचंद बिश्नोई सम्मान जो किसी लेखक के आजीवन योगदान को देखते हुए दिया जा रहे है, के लिए व्यक्ति का चुनाव कर रही है। इसके अलावा भाषा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वालों को 51000-51000 रुपए का पुरस्कार दिया जाता है, इसका फैसला भी अभी बाकी है। 11000-11000 रुपए के आगीवाण सम्मान की घोषणा भी अभी बाकी है।

राजेश व्यास को उस्ताद पुरस्कार
पद्य विधा का 51 हजार रुपये का गणेशलाल व्यास उस्ताद पुरस्कार बीकानेर के साहित्यकार तथा वर्तमान में जयपुर में जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार व्यास को उनके कविता संग्रह कविता देवै दीठÓ के लिए दिया जाएगा। इसी प्रकार निबंध, एकांकी, नाटक, यात्रा संस्मरण, व्यंग्य रेखाचित्र विषय से जुड़ा 51 हजार रुपए का शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार चिड़ावा के श्याम जांगिड़ को उनके व्यंग्य संग्रह म्हारौ अध्यक्षता कांडÓ के लिए दिए जाने का निर्णय हुआ है। 51 हजार रुपये के मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्यकार पुरस्कार के लिए बीकानेर के मधु आचार्य आशावादीÓ के उपन्यास गवाड़Ó को चयनित किया गया है। बावजी चतुरसिंह जी अनुवाद पुरस्कार बीकानेर के रवि पुरोहित को उनकी पुस्तक कैंवती ही मांÓ तथा सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार से झालावाड़ के शिवचरण सेन शिवाÓ को उनकी कृति सिरजण हिलोळÓ के लिए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई। ये दोनों पुरस्कार 31-31 हजार रुपए के हैं। इस वर्ष का जवाहर लाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्यकार पुरस्कार भीलवाड़ा के सत्यनारायण सत्य को उनकी बाल साहित्य की पुस्तक धन धन म्हारो राजस्थानÓ के लिए दिया जाएगा। अकादमी सचिव पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार कोटा की प्रेम जैन को उनकी पुस्तक रोशनी रो रूंखÓ के लिए 31 हजार तथा प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार उदयपुर की रीना मेनारिया को उनकी पुस्तक घी रो दिवलोÓ के लिए 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष श्याम महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी कार्यसमिति की बैठक में उपाध्यक्ष नारायणसिंह पीथल, जयपुर, कोषाध्यक्ष बुलाकी शर्मा, बीकानेर, डॉ. आईदानसिंह भाटी, जोधपुर, डॉ. नीरज दइया, बीकानेर, डॉ. सत्यनारायण सोनी, परलीका एवं डॉ. गजादान चारण, डीडवाना अकादमी सचिव पृथ्वीराज रतनू शामिल हुए।
नए सचिव का इंतजार
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के लिए नए सचिव का भी इंतजार है। अभी तक इस पद को अकादमी के उपसचिव पृथ्वीराज रतनू संभाल रहे थे। रतनू का कार्यकाल जुलाई अंत तक है और इसके बाद सरकार को यहां सचिव भेजना ही पड़ेगा। इस पद को प्राप्त करने के लिए जहां बीकानेर के कई लोग हाथ-पांव मार रहे हैं और इस बीच पता चला है कि सरकार ने सचिव पद के लिए एक नाम तय कर लिया है। यह नाम नागौर से है। हालांकि अकादमी में इस तरह की किसी भी जानकारी से इंकार किया जा रहा है।
आज होगी पांडुलिपि प्रकाशन सहायता की घोषणा
अकादमी की ओर से राजस्थानी कृतियों के प्रकाशन के लिए दी जाने वाली सहायता राशि की घोषणा बुधवार को की जा सकती है। जानकारी के अनुसार अकादमी में इस संबंध में तैयारियां हो चुकी है और कार्यसमिति के सदस्य भी बीकानेर में ही है। मंगलवार को सदस्यों ने पुरस्कारों के लिए आई सिफारिशों के आधार पर घोषणा कर दी और बुधवार को पांडुलिपियों पर फैसला हो जाएगा।


No comments:

Post a Comment