PHOTOS

Friday, July 12, 2013

मंत्रालयिक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश

बीकानेर,12 जुलाई। सरकार की चेतावनी के बावजूद आन्दोलन के आज दूसरे दिन जिला कलेक्ट्रट कार्यालय में कर्मचारी, उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय सहित अध्यक्ष रमेश तनेजा के नेतृत्व में अवकाश लेकर नारे बाजी करते हुए कर्मचारी मैदान पर पहुॅचें। शिव नारायण आचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई  आज की सभा को सम्बोधित करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी के अध्यक्ष रमेश तनेजा ने कहा कि वे आज से संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर इसको कामयाब बनायेगें। सभा को पी.बी.एम. के साथी पंकज स्वामी, सी..डी. के आनन्द पणिया, आई.जी.एन.पी. के भंवर पुरोहित एवं कमल अनुरागी, शिक्षा विभाग के महेन्द्र रंगा एवं के. सी. व्यास, टी.टी. कॉलेज के राजेन्द्र आचार्य सहित विभिन्न वक्ताओं ने चेतनावनी देते हुए कहा कि सरकार के हर जुल्म का हम प्रतिकार करेगें। उन्होने दूसरे साथियों, जो अब तक आन्दोलन में शामिल नहीं हुए है, उनसे आन्दोलन में शामिल होने की अपील की।
प्रदेश संघर्ष समिति के सदस्य विजय सिंह राठोैड एवं राजेश व्यास ने सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य भर में आन्दोलन की प्रगति से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए बीकानेर के कर्मचारियों की भागीदारी का अभिनन्दन किया।
            संघर्ष समिति के संयोजक अविनाश व्यास ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के साथियों सहित अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों के आन्दोलन में शरीक होने से आन्दोलन को नई उर्जा मिली है। माननीय मुख्य मंत्राी द्वारा दिये गये प्रेस वक्तव्य में पदोन्नतियों की जो उपलब्धि गिनाई है, उसमें मंत्रालयिक कर्मचारियों के योगदान को नजर अन्दाज करना इस संवर्ग की उपेक्षा को दर्शाता है। आज की समस्त कार्यवाही का संचालन मदन मोहन व्यास ने किया।
            सभा के पश्चात संघर्ष समिति के उप संयोजक के. के. व्यास एवं सुरेन्द्र शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष कार्मिक विभाग के आदेश की होली जलाकर अपना भारी रोष प्रदर्शित किया। होली दहन के बाद कर्मचारियों ने जिला कलक्टर कार्यालय की नारेबाजी करते हुए परिक्रमा लगाई।
            प्रवक्ता कुलदीप कुमार व्यास ने बताया कि आज कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस आन्दोलन के सफल संचालन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे राशि रूपये आठ हजार पॉंच सौ पन्द्रह मात्रा प्राप्त हुए।

            आने वाले दो दिन के अवकाश में भी कर्मचारी मैदान में कर्मचारियों की आम सभा प्रतिदिन की भांति प्रातः 11.00 बजे आयोजित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment