PHOTOS

Saturday, July 6, 2013

श्रीडूंगरगढ़ में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उद्घाटन

बीकानेर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्राी ने सेवा केन्द्र के एकाउंट कक्ष, राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, सहायक अभियंता कक्ष तथा सभागार का अवलोकन किया।


 सेवा केन्द्र का निर्माण 23 लाख 66 हजार रूपये लागत राशि से किया गया है। इस केन्द्र में राज्य सरकार द्वारा अधिकृत संस्थान आरकेसीएल का केन्द्र संचालित है, जिसके द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर डिप्लोमा प्रमाण-पत्रा दिए जा रहे हैं। इसके माध्यम से अब तक 7 सौ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। महानरेगा योजना का समस्त संचालन इसी भवन से किया जा रहा है।
            इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क मंत्राी डॉ जितेन्द्र सिंह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ बी डी कल्ला, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मुमताज मसीह, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्राी डॉ चंद्रभान, श्रीडूंगरगढ़ विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक रेंवत राम पंवार, पंचायत समिति प्रधान भागूराम साहू, संभागीय आयुक्त आनंद कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गोविंद गुप्ता, जिला कलक्टर आरती डोगरा, पुलिस अधीक्षक राकेश सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
उत्पादन एवं विपणन केन्द्र का लोकार्पण

            मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में उत्पादन एवं विपणन केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां लगाई गई चित्रा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत इस केन्द्र का निर्माण करवाया गया है। इसके निर्माण पर 24 लाख 52 हजार रूपये व्यय किए गए हैं। उत्पादन एवं विपणन केन्द्र में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत स्वयं सहायता समूहों और व्यक्तिगत स्वरोजगारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 242 स्वरोजगारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्राी ने किया पौधरोपण
            मुख्यमंत्राी  श्री अशोक गहलोत ने उद्घाटन के पश्चात् पंचायत समिति परिसर में पौधा लगाया। इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान सहित विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्राी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
रेलवे अंडर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण
बीकानेर,6 जुलाई। मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को लूणकरनसर में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत बने रेलवे अंडर ब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण तथा शिला पट्टिका का अनावरण किया। यह ब्रिज लूणकरनसर रेलवे किलोमीटर 245/580 पर बनाया गया है।
            इस अण्डर ब्रिज को  लूणकरनसर क्षेत्रा में यातायात के दबाब के दृष्टिगत एवं रेलवे फाटक की समस्या को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस कार्य की स्वीकृति 2011-12 में जारी की गई थी तथा इसके निर्माण पर                       63.62 लाख रूपये खर्च किए गए है।
            इस अवसर पर  जन सम्पर्क मंत्राी डॉ.जितेन्द्र सिंह, गृह राज्य मंत्राी वीरेन्द्र बेनीवाल, बीस सूत्राी क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डा.करण सिंह यादव, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्राी डॉ. चन्द्रभान, पंचायत समिति के प्रधान श्योदान राम नायक,उप प्रधान पतराम गोदारा, संभागीय आयुक्त आनन्द कुमार, आईजी पुलिस गोविन्द गुप्ता, जिला कलक्टर आरती डोगरा सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
गहलोत ने किया पुस्तकालय भवन का लोकार्पण
बीकानेर,6 जुलाई। मुख्य मंत्राी श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय परिसर में   केन्द्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया।
            उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला एवं  गृह राज्य एवं यातायात मंत्राी वीरेन्द्र बेनीवाल थे।
            विश्व विद्यालय के कुल पति एवं संभागीय आयुक्त आनन्द कुमार ने मुख्यमंत्राी श्री गहलोत को केन्द्रीय पुस्तकालय एवं विश्व विद्यालय के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि विश्व विद्यालय के शिक्षकों अध्ययनरत विद्यार्थियों के अध्ययनार्थ केन्द्रीय पुस्तकालय पर करीब 197 लाख रूपये की लागत आयी  है। पुस्तकालय में लगभग 17.2 लाख कीमत की करीब 2 हजार 286 पुस्तकें है। विश्व विद्यालय के अधीन विभिन्न विषयों में किए गए शोध कार्याेे की करीब 1 हजार से अधिक शोध लेख है। पुस्तकालय में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की 16 जर्नल्स राष्ट्रीय स्तर की 10 पत्रा-पत्रिकाएं मंगाई जाती है।
            मुख्य मंत्राी ने केन्द्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले।
            इस अवसर पर ऊर्जा मंत्राी श्री जितेन्द्र सिंह,राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मुमताज मसीह,पूर्व मंत्राी डॉ.चन्द्रभान,जिला प्रमुख रामेश्वर लाल डूडी,महापौर भवानी शंकर शर्मा,नगर विकास न्यास के अध्यक्ष मकसूद अहमद,पूर्व पार्षद श्याम तंवर,लक्ष्मण कड़वासरा,जर्नादन कल्ला,जयकिशन गहलोत,सुशील थिरानी,पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ..के.गहलोत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
            इससे पहले महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय के कुलपति आनन्द कुमार,रजिस्ट्रार राजेन्द्र मिश्रा,वित्त नियंत्राक अरविन्द  सिंह शेखावत,परीक्षा नियंत्राक एम.एम.सक्सेना उपकुल सचिव बिठ्ठल बिस्सा ने मुख्यमंत्राी का स्वागत किया।
                                                                        -----
बीकानेर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को गजनेर रोड, ओवर ब्रिज के पास  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय स्वच्छकार छात्रावास के भवन का उद्घाटन किया।
            इस अवसर पर  जन सम्पर्क मंत्राी डॉ.जितेन्द्र सिंह, राज्य वित आयोग के अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्राी डॉ. चन्द्रभान सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
            जिला कलक्टर आरती डोगरा ने मुख्यमंत्राी को बताया कि स्वच्छकार समाज के छात्रा सुविधायुक्त भवन मे रहकर अपना शैक्षणिक विकास कर सके इस दृष्टि से 96 लाख रुपए की लागत से डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय स्वच्छकार छात्रावास के लिए नये भवन का निर्माण करवाया है। इस छात्रावास में 50 छात्रों के निवास की सुविधा है।
             अनुसूचित जाति, जन जाति, स्वच्छकार, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के परिवारों के छात्रा-छात्राओं को शिक्षित कर उन्हें संस्कारवान एवं स्वावलम्बी बनाने के प्रयास छात्रावासों के माध्यम से किए जा रहे है। इन छात्रावासों में आवासीय छात्रा-छात्राओं को निःशुल्क आवास, पेयजल, विद्युत, भोजन, वस्त्रा, पुस्तकें स्टेशनरी आदि उपलब्ध करवाई जाती है।
            इन सुविधाओं के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1750 रुपए प्रतिमाह की दर से शैक्षणिक सत्रा के दौरान अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है। बीकानेर जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति, स्वच्छकार एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्रा-छात्राओं के लिए 20 राजकीय छात्रावास एवं 2 अनुदानित छात्रावास संचालित है। वर्ष 2012-13 में छात्रावास योजना के तहत 917 छात्रा-छात्राओं पर 172.53 लाख रुपए व्यय कर लाभान्वित किया गया।
            समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक पी.एल. वर्मा अन्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्राी का साफा पहनाकर पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया।

------

No comments:

Post a Comment