PHOTOS

Wednesday, January 23, 2013



शिंदे की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ


बीकानेर !-
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के विवादित बयान देने से परेशान भाजयुमो ने उनकी सद्बुद्धि के लिए मंगलवार को यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के बाद भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि शिंदे का वक्तव्य हमारे दिशा का विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष जैसा लगता है। पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भगवा रंग भारतीय ध्वज का भी हिस्सा है। ऐसे में इसे रंग के बारे में अपमानजनक बोलना सहन नहीं किया जाएगा।
भागीरथ मूंड, मोहन सुराणा, जेपी व्यास, विजय उपाध्याय, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, ताहिर हुसैन, ओम राजपुरोहित, मांगीलाल मेघवाल, साकेत शर्मा, मांगीलाल बिश्नोई आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। देहात भाजपा के मीडिया संयोजक सुनील बांठिया, देहात भाजपा अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी, लक्ष्मीनारायण पारीक, कुंभाराम सिद्ध आदि ने कहा कि गृह मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है।
जमींदारा पार्टी के यास्मीन कोहरी ने गृहमंत्री के बयान की निंदा करते हुए उसे राजनीति से प्रेरित बताया है।  पार्टी के सफदर ने भी बयान को निंदनीय बताया है।


No comments:

Post a Comment