न्यास पुरस्कार घोषित
नगर विकास न्यास बीकानेर द्वारा गणतंत्र दिवस 2013 को समारोह में देय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राजस्थानी गद्य में डा एलपी टैस्सीटोरी पुरस्कार डा गिरिजा शंकर शर्मा और पद्य में पीथल पुरस्कार मोनिका गौड़, हिंदी भाषा का मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार मालीराम शर्मा, राजेंद्र प्रसाद जोशी, अन्य भाषा उर्दू का पुरस्कार वली मोहम्मद गौरी, सिंधी जयकिशन केशवानी को घोषित किया है। सुरेश हिंदुस्तानी को नाट्यकर्मी, विजय कुमार जैन, अशोक अग्रवाल उद्योगश्री, भवानी शंकर राठी नवोदित, पद्मश्री हिसामुद्दीन उस्ता पुरस्कार कला में धीरज जोशी, प्रीतम सुथार, अक्षय आचार्य फोटोग्राफी, डा करणी सिंह पुरस्कार दयाला राम जाट साइक्लिंग, स्वामी कृष्णानंद पुरस्कार समाज सेवा में सतपाल अग्रवाल व नवल किशोर राठी एवं पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई पुरस्कार संगीत ताराचंद दरगड़ को घोषित किया है। ये पुरस्कार न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद 26 जनवरी को सुबह आठ बजे न्यास परिसर में प्रदान करेंगे।
No comments:
Post a Comment