ईसीबी कार्मिक हड़ताल पर :
- बीकानेर
इंजीनियरिंग कॉलेज में शैक्षणिक पदों पर कार्मिकों की नई भर्ती प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार से कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया को गलत बताते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार किया और कॉलेज के मुख्यद्वार पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को रोकने की मांग पर अड़े रहे। कर्मचारियों की अनिश्चित हड़ताल का असर कॉलेज में भी देखने को मिला। कॉलेज के सभी कक्षा-कक्षों में ताले लगे रहे तो वहीं अशैक्षणिक कर्मचारियों के कक्ष भी खाली रहे। हालांकि हड़ताल के बावजूद कॉलेज में संचालित हो रही सैद्धांतिक परीक्षा बिना किसी बांधा के शांति पूर्ण संपन्न हुई। कार्मिकों के विरोध के तहत शांति व्यवस्था को लेकर बीछवाल थाना पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। ईसीबी सोसायटी विकास समिति के बैनर तले धरने पर बैठे कार्मिकों ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय ईसीबी व सीईटी में 19 जनवरी, 2013 को 117 पदों पर जो भर्ती की जा रही है वह अवैधानिक व अनियमित है।
इस भर्ती प्रक्रिया में कॉलेज प्रशासन ने नियमों को ताक पर रख दिया है। समिति के शंकरलाल शर्मा ने कहा कि हालांकि भर्ती प्रक्रिया के विरोध में लंबे समय से कार्मिक कॉलेज प्रशासन से वार्ता की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन ने नई भर्ती नहीं करवाने के आश्वासन भी दिया था। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। आश्वासन के बाद भी जयपुर में गुपचुप तरीके से भर्ती प्रक्रिया की रणनीति तय हुए है। जिसे कॉलेज के कार्मिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि समय रहते इस भर्ती प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने को हमीद अली, सतीश कुमार महैला, नरपत सिंह शेखावत, शौकत अली, अमित माथुर, राजेश ओझा, अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के दिनेश पारीक, लालचंद चौधरी, रमेश उपाध्याय, कुंजीलाल स्वामी, मनोज तिवाड़ी व राजेश व्यास आदि ने संबोधित किया।

No comments:
Post a Comment