भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल का स्वागत
बीकानेर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल का बीकानेर शहर जिला भाजपा कार्यालय में शहर भाजयुमो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा प्रभारी युधिष्ठर सिंह भाटी, महावीर रांका के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बंसल को
फूलमालाओं से लाद दिया व भाजयुमो जिंदाबाद के नारे लगाए। खैरपुर भवन स्थित भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बंसल ने कहा कि गहलोत सरकार का सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार व लाचार कानून व्यवस्था के लिए गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वन बुथ टेन यूथ योजना पर युवा मोर्चा कार्य कर रहा है और जल्द ही इस पर प्रभावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त भारद्वाज ने कहा कि युवा मोर्चा ने इस इस बार जिला बैठकों के माध्यम से गांवों की ओर जाने हेतू कार्यक्रम बनाया है, ताकि गांवों का समुचित विकास हो सके। प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा प्रदेश की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और अधिक प्रयासरत रहकर आगामी चुनावों में पार्टी को सत्तासीन करेगा। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष शशिकान्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, महामंत्री ललित भान, चन्द्रमोहन जोशी, उपाध्यक्ष पंकज गहलोत, गिरिराज जोशी, जिला मंत्री राकेश पारीक, सांगीलाल गहलोत, अविनाश व्यास, मण्डल अध्यक्ष गणेश पाणेचा, गजेन्द्र भाटी, मनीष सोनी, पंकज पंवार, इरशाद नागौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment