विष्णु रूप में आने वाले दूल्हे को शिरडी दर्शन :
बीकानेर!
31 जनवरी को होने वाले पुष्करणा समाज के सावे में परंपरागत रूप से विष्णु रूप में सबसे पहले बारह गुवाड़ चौक में पहुंचने वाले दो दूल्हों को सप-!-ीक शिरडी में सांई बाबा के दर्शन का पैकेज दिया जाएगा। यह घोषणा पुष्करणा युवा शक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ ने की है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता में ओझा ने बताया विष्णु रूप में सबसे पहले पहुंचने वाले दो दूल्हों को ‘सिरे पावणा बींद राजा’ का खिताब दिया जाएगा। इस दूल्हे को शिरडी पैकेज के अलावा चांदी का नोट, शिव-पार्वती की तस्वीर, श्रीनाथजी का ओपरणा, यात्रा बैग, श्रीफल और व्यास कॉलोनी के पारस रेस्टारेंट में सपत्नीक डिनर का गिफ्ट भी मिलेगा। प्रथम पांच दूल्हों को मोबाइल व चांदी के नोट के अलावा कई पुरस्कार मिलेंगे। मंच की ओर से विष्णु रूप में जाने वाले सभी दूल्हों का सम्मान किया जाएगा। बारातियों का स्वागत पुष्प वर्षा से करने के अलावा चाय, सौंफ और इलायची से उनकी मनुहार की जाएगी।
भैरूं ने बताया कि सावे को देखने के लिए आने वाले पांच पर्यटकों को भी बारह गुवाड़ चौक में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सावे की साइट बनाई जा रही है। इस मौके पर सात फीट के महादेव संग हेमांद्री के पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।

No comments:
Post a Comment