PHOTOS

Saturday, January 19, 2013


नेपाल में सड़क हादसा, 3 भारतीय समेत 4 की मौत

काठमांडो : नेपाल में शुक्रवार को एक बस के सड़क से फिसलकर नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन भारतीयों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यहां से 70 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में त्रिशूली नदी के करीब तड़के यह हादसा हुआ। इस हादसे में भारत के तीन नागरिकों- दो पुरुष एवं महिला तथा एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हो गए। 
हादसे में मृत व्यक्तियों में दो की पहचान मुखिया ठाकुर और
उर्मिला देवी के रूप में हुई है। मुखिया ठाकुर बिहार के मोतिहारी जिले के जबकि उर्मिला देवी वैशाली की रहने वाली थी। अन्य भारतीय की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना में मरने वाला चौथा व्यक्ति ड्राइवर था।
घायलों को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार बस रक्सौल (भारत) के समीप बीरगंज से काठमांडो जा रही थी।
एक अन्य हादसे में पूर्वी नेपाल के उदयपुर जिले में आज सुबह बारात पार्टी को ले जा रही जीप एक पहाड़ी से गिर गई। इस दुर्घटना में 14 साल की एक लड़की निशा बनिया की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। जीप में 22 लोग सवार थे।

No comments:

Post a Comment