विधानसभा में सेवा केंद्रों पर उठे सवाल
जयपुर। मनरेगा की राशि से प्रदेश में राजीव गांधी सेवा केंद्रों का निर्माण किया गया है। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने सदन में स्वीकार की। उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्माण के लिए अलग से किसी भी प्रकार के बजट का प्रावधान नहीं है।
इससे पूर्व भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी ने
जानकारी मांगी कि राजसमंद के जिले की कितनी ग्राम पंचायतों पर भारत निर्माण सेवा केंद्र(राजीव गांधी सेवा केंद्र)का निमार्ण किया गया और इनका निर्माण किस मद में किया गया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने मनरेगा की राशि के दुरुपयोग की बात कही।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी सेवा केंद्रों को लेकर पूर्व में भी कई सवाल उठाए जा चुके हैं। कभी इनकी कार्य योजना तो कभी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुर्खियों में रही है।
No comments:
Post a Comment