PHOTOS

Sunday, February 24, 2013


फौजी की फैमिली-2


बीकानेर.

राजस्थानी फिल्म ‘फौजी की फैमिली-2’ राजस्थानी की पृष्टभूमि पर आधारित है। फिल्म सूरज टॉकीज में 22 फरवरी से चल रही है। फिल्म के निर्माता व कथाकार डी.पी.ढ़ाका तथा मुख्य कलाकार प्रकाश गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में फिल्म के निर्माण व विशेषताओं के बारे में बताया। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रकाश गांधी ने बताया कि दो घंटे 40 मिनट की फिल्म में एक गांव में अशिक्षा के कारण उपजे क्लेश और भ्रांतियों को प्रस्तुत किया गया है। कॉमेडी से भरपूर कथा में आधुनिक शिक्षा के युग में गांव की दशा और पढ़े लिखे लोगों की सोच का प्रभावी चित्रण किया गया है। श्रमिष्ठा मकवाना ने मुख्य अदाकारा का किरदार निभाया है। रोतू दादा के लिखित चार गीतों को निदेशक व फिल्म के संगीतकार गांधी ब्रदर्स ने राजस्थानी लोक गीत के परिप्रेक्ष्य में सजाकर प्रस्तुत किया है। सिमरन कौर और प्रकाश गांधी ने गीतों को स्वर दिया है। राजस्थान में तैयार फिल्म का प्रदर्शन 22 फरवरी से राज्य के 35 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की गई हैं।

No comments:

Post a Comment