बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सुजानदेसर गंगाशहर सालमनाथ धोरे के पास नगर निगम द्वारा तोड़े गए मकानों का मुआवजा, अस्पताल को सैटेलाइट का दर्जा देने एवं पट्टे देने की मांग पर कांग्रेस पार्टी के कॉर्डिनेटर मिलन गहलोत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने के दूसरे दिन बुधवार को 60 लोगों का क्रमिक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा को गहलोत ने संबोधित किया और मांगों के बारे में बताया। प्रदेश सचिव सलीम भाटी ने मिलन को समर्थन दिया और कहा कि मांगों को सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। पूर्व पार्षद बंशी तंवर, शियाराम, रमण शाह, मगेस गहलोत, जगदीश सोलंकी, ओम पंवार, बृजूभा, कांग्रेस के त्रिलोक चंद आदि ने भी मांगों का समर्थन किया। धरने पर मोहन भाई नायक, पार्षद शिव कुमार रंगा, डा मिर्जा हैदर बेग ने भी विचार रखे।
No comments:
Post a Comment